पितृ पक्ष के दौरान अपने पितृों को तर्पण करने के लिए बाहरी राज्यों से आएंगे यात्री

Spread the love

देहरादून। पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटिरंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन) के सहयोग से विभिन्न राज्यों के पर्यटकों को उत्तराखंड का दर्शन कराने के लिए पूर्व में चलाई गई मानसखंड एक्सप्रेस की तर्ज पर अब पितृ छाया एक्सप्रेस चलेगी।

अक्टूबर में पितृ पक्ष के दौरान अपने पितृों का हरिद्वार में तर्पण करने के उद्देश्य से बाहरी राज्यों के लोगों के लिए यह ट्रेन पुणे से चलेगी। इसके साथ ही अक्टूबर में मुम्बई से श्री कार्तिक स्वामी, बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा के लिए एक और ट्रेन संचालित करने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

पुणे से शुरू होने वाली पितृ छाया एक्सप्रेस आम जनता को हरिद्वार और पांच प्रयागों (संगम) में तर्पण करने का अवसर देगी। वहीं पर्यटन विभाग इसके बाद अगली ट्रेन भोपाल से हरिद्वार के लिए संचालित करने की योजना बना रहा है, जिसे गंगा-यमुना एक्सप्रेस कहा जाएगा।

इस यात्रा में हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, खरसाली और हनोल का भ्रमण शामिल होगा। इस यात्रा का उद्देश्य पर्यटकों को उत्तराखंड में पवित्र गंगा और यमुना नदी के मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण स्थानों पर लाना है। हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ-साथ इस यात्रा में जौनसार भावर क्षेत्र के हनोल में स्थित महासू देवता मंदिर का भ्रमण भी कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पहले से स्थानीय युवाओं, होटलों, होमस्टे, परिवहन आपरेटरों और सांस्कृतिक मंडलियों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।