हरियाणा से हरिद्वार आ रही एक कार रानीपुर झाल के समीप डिवाइडर से टकरा गई, एक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

Spread the love
बहादराबाद (हर‍िद्वार)। हरियाणा से हरिद्वार आ रही एक कार रानीपुर झाल के समीप डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब एक स्कोडा कार हरियाणा से हरिद्वार की ओर आ रही थी। जैसे ही कार रानीपुर झाल के पास पहुंची, वह अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय योगी शिवानंद पुरी उर्फ सगुन अग्रवाल, निवासी ए-17, ब्रजेश नगर, सहारनपुर के रूप में की है। घायल व्यक्तियों में ईशु निवासी हरिपुर कला, हरिद्वार है।‌ जबकि दूसरे घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है‌

  • Related Posts

    उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।

    Spread the love

    Spread the loveरमाकान्त पन्त, उत्तराखंड।   उत्तराखंड के रामेश्वरम महादेव,जहां श्री राम ने किया था शिव पूजन।   कहा जाता है कि रामेश्वर में सेतु बनाने से पूर्व जब भगवान…

    पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।   पहाड़ में सेवा नहीं करना चाहते हैं अधिकांश डॉक्टर : संजय पांडे।   अल्मोड़ाः सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने शासन प्रशासन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 3 views
    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद