78 लाख की स्मैक सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

78 लाख की स्मैक सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
                 देहरादून:   78 लाख रूपये की स्मैक सहित बरेली की एक महिला तस्कर को एसटीएफ द्वारा दून से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला तस्कर का कहना है कि उत्तराखण्ड में नशे की बड़ी खपत के चलते उसने पिछले दो तीन सालों से दून में ही अपना ठिकाना बना लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते रोज एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा एक सूचना के बाद थाना डोईवाला पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त कार्यवाही की गयी। जिसमे संयुक्त टीम द्वारा डोईवाला क्षेत्र से महिला तस्कर ताहिरा खातून पत्नी जाकिर हुसैन निवासी ग्राम नई बस्ती कुडकावाला डोईवाला को 259 ग्राम स्मैक के साथ ’गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह बरामद स्मैक बरेली से लेकर आई थी, इस पर एसटीएफ को आरोपी महिला से पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जो डोईवाला क्षेत्र में ताहिरा खातून से स्मैक खरीदते थे और डोईवाला क्षेत्र में विशेष कर जॉली ग्रांट क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को विक्रय करते थे।

एसटीएफ द्वारा प्रकाश में आए इन सभी पैडलरों की लिस्ट तैयार की गई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पकड़ी गई महिला तस्कर द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जहां पर उसे इस धंधे के बारे में जानकारी हुई और वह बड़े ड्रग डीलरों से संपर्क में आई और फिर विगत 5-6 साल पहले डोईवाला के कुडकावाला क्षेत्र में रहने को आ गई और बरेली से यहां स्मैक सप्लाई करने लगी। जिसके लिए उसने डोईवाला के कुडकवाला वाले क्षेत्र में अपना एक मकान भी विगत दो तीन साल में बना दिया है। जहां से यह सारा माल स्थानीय डोईवाला क्षेत्र में अपने पैडलरों के माध्यम से विक्रय कर देती थी। इस तस्कर के तार सीधा बरेली के बड़े तस्करों से जुड़े होने की जानकारी मिली है, जिन पर भी एसटीएफ द्वारा अब आगे की कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। एसटीएफ के अनुसार यह महिला आरोपी पूर्व में भी ड्रग तस्करी के मामले जेल जा चुकी है लेकिन जमानत में आने का बाद फिर ड्रग तस्करी में लिप्त है।

  • Related Posts

    पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी टीम ने गुड़गांव से धर दबोचा कब्जे से नाबालिग बालिका को किया बरामद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट     पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी टीम ने गुड़गांव से धर दबोचा कब्जे से नाबालिग बालिका को किया…

    फिरोजपुर की टैंका वाली बस्ती में चोर छत पर चढ़ कर एक घर से सोना और नकदी चोरी कर हुए फरार।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार                           (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/202601310A4ebYqJ       फिरोजपुर की टैंका वाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?