तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला, एक की मौत

Spread the love

तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला, एक की मौत
           देहरादून: हरिद्वार से डोईवाला की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीते शाम हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार ने पहले छिद्दरवाला के पास दो लोगों को टक्कर मारी। जिसमें एक पीआरडी जवान और एक महिला को गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद वह कार डोईवाला की ओर जा निकली। जब यह कार लालतप्पड़ के पास पहुंची तो चालक ने कार को शेरगढ़ की ओर मोड़ दिया। जिसके बाद गुरुद्वारे के पास खेत से आ रही एक महिला को भी रौंद डाला। जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई। माजरी ग्रांट के उप प्रधान रामचंद्र ने बताया कि नशे की हालत में कार सवार दो लोगों ने शेरगढ़ गांव की कुसुम देवी पत्नी रामदयाल को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी है।

डोईवाला कोतवाल प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि छिद्दरवाला में जिन दो लोगों को टक्कर मारी थी, वो सभी लोग ठीक हैं, लेकिन शेरगढ़ निवासी एक महिला की टक्कर के बाद मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों का नाम पंकज कुमार शर्मा पुत्र नानक चंद शर्मा निवासी खन्ना नगर, ज्वालापुर हरिद्वार और मनोज कुमार पुत्र राजपाल सिंह त्यागी निवासी गणेश विहार, सीतापुर, ज्वालापुर हरिद्वार बताये जा रहे है।

  • Related Posts

    6 पिस्टल 30 बोर विदेशी समेत मैगजीन 1 मोबाइल ओप्पो किया गया बरामद 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार              (नया अध्याय, देहरादून)   https://www.transfernow.net/dl/20260508gZ5w2cl4       काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर को मिली बड़ी कामयाबी    6…

    लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का किया प्रर्दाफास

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार                     (नया अध्याय, देहरादून)     लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गजल

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा