श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की वर्चुअल बैठक। 

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की वर्चुअल बैठक 

• संस्कृत विद्यालय- महाविद्यालयों सहित विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं पर मंथन। 

            देहरादून: 26 नवंबर।‌ श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अधिकारियों, संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय प्रधानाचार्यो, व्यवस्थापकों की देहरादून स्थित केनाल रोड कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक/ वर्चुअल बैठक में संस्कृत शिक्षा उन्नयन तथा विश्राम गृहों /धर्मशालाओं में बेहतर यात्री सुविधाएं मुहैया कराने पर विचार विमर्श हुआ।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देशन में शुरू हुई बैठक में संस्कृत विद्यालयों- महाविद्यालयों, फार्मेसी विद्यापीठ में बुनियादी सुविधाओं शिक्षकों की उपलब्धता, शिक्षण कक्षों, प्रयोगशाला ,छात्रावास व्यवस्था, शैक्षिक माहौल पेयजल सुविधा दुरस्त करने,शौचालय निर्माण, खेलकूद हेतु संशाधन उपलब्ध करवाने पर प्रधानाचार्यो तथा छात्र- छात्राओं से विचार-विमर्श किया गया।

इसी तरह यात्री विश्राम गृहों/ मंदिर समिति की धर्मशालाओं में तीर्थयात्रियों तथा यहां रूकने वाले अतिथियों को अधिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। विश्राम गृह कक्षों के रख- रखाव, स्वच्छता ,विद्युत व्यवस्था, पेय जल आपूर्ति, जेनेरेटर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की गयी।

वर्चुअल बैठक की शुरुआत करते हुए समिति के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बैठक में शामिल सभी प्रधानाचार्यो तथा व्यवस्थापकों को उनसे संबंधित समस्यायें तथा सुझाव से मुख्य कार्याधिकारी को अवगत कराने हेतु कहा।

बैठक में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों तथा समस्याओं के समाधान हेतु मंदिर समिति द्वारा कार्ययोजना के आधार पर कार्य किया जायेगा।

 

बैठक में फार्मेसी विद्यापीठ ( रूद्रप्रयाग ),संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय, मंडल( गोपेश्वर), जोशीमठ, विद्यापीठ, शोणितपुर (गुप्तकाशी), डिम्मर, किमोठा, कमेड़ा, देवप्रयाग के प्रधानाचार्य वर्चुअल रूप से जुड़े।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अधिशासी अभियंता सहित सहायक अभियंताओं ने निर्माण संबंधित कार्यों हेतु कार्ययोजना बैठक के समक्ष रखी वहीं संस्कृत महाविद्यालय प्रधानाचार्यो के अलावा यात्री विश्राम गृह जोशीमठ, चंद्रभागा विश्राम गृह ऋषिकेश, चेलाराम यात्री विश्राम गृह ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, चमोली के प्रबंधक भी बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े ।

केनाल रोड देहरादून कार्यालय में आयोजित बैठक / वर्चुअल बैठक में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, सहायक अभियंता विपिन तिवारी,निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़, अतुल डिमरी, प्रबंधक संजय चमोली, इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत, कुलदीप नेगी,सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views