अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

          अल्मोड़ाः  हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के कक्षा 9 के छात्र और 77 यूके बटालियन एनसीसी के कैडेट कृष्णा कुमार ने दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) के लिए चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

            यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, पूरे अल्मोड़ा जिले के लिए ऐतिहासिक और गर्व का विषय है, क्योंकि कृष्णा जूनियर डिवीजन से चयनित होने वाले जिले के एकमात्र प्रतिभागी हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

              कृष्णा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के साथ ही विद्यालय की एएनओ सेकेंड ऑफिसर एनसीसी एवं प्रवक्ता श्रीमती हीरा टम्टा का मार्गदर्शन और अथक परिश्रम भी रहा है।

सीमित संसाधनों में बड़ी उड़ान

        कृष्णा का परिवार सामान्य पृष्ठभूमि से है। उनके पिता श्री दीप लाल कृषि कार्य एवं मजदूरी करते हैं, जबकि माता श्रीमती ज्योति देवी गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कृष्णा ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से यह शानदार उपलब्धि हासिल की है, जो क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

योग में भी निपुण

            पढ़ाई और एनसीसी के अलावा कृष्णा योग मुद्राओं, कुमाऊंनी लोक संगीत और भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुति के लिए भी जाने जाते हैं। वह इससे पहले राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भी सफल प्रतिभाग कर चुके हैं। उनके योग गुरु विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र महरा हैं, जिनके मार्गदर्शन में वे निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

क्षेत्र भर से मिली बधाई

     कृष्णा की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में प्रबंधक गिरीश पेटशाली, उप प्रबंधक भीम सिंह बगड़वाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीवन भंडारी, ग्राम प्रधान दीपा आर्या, योग गुरु डॉ. गिरीश अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला सहित अन्य महानुभाव शामिल हैं। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए प्रथम और गौरवशाली उपलब्धि बताया है।

  • Related Posts

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 2 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 2 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views

    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 13 views
    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views

    कोई भी काम असंभव नहीं

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    कोई भी काम असंभव नहीं