ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
लंबे समय से चला आ रहा जिला विकास प्राधिकरण का विरोध, धरना प्रदर्शन आज भी जारी।
अल्मोड़ाः काफी समय से चला आ रहा जिला विकास प्राधिकरण का विरोध आज भी जारी है।आज दिनांक 03-12-24मंगलवार को भी पूर्व की भांति सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा गांधी पार्क,चौघान पाटा अल्मोड़ा में धरना प्रदर्शन किया गया।
निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में तमाम लोग धरने में शामिल हुए। वक्ताओं का कहना है कि सरकार की इस योजना से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मकान, जमीन संबंधी मानचित्र बनवाने आदि में बहुत बहुत समय व पैसा बर्बाद हो रहा है, इससे तंग आकर लोग इस योजना का विरोध कर रहे हैं और इसे समाप्त करने के लिए सरकार ने बार-बार मांग कर रहे हैं।
इस अवसर पर वहां पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र तिवारी (पूर्व नगर पालिका सदस्य), शरद सिंह, ललित मोहन पंत, प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भण्डारी, भारतरत्न पाण्डे, आनन्द बगड़वाल, महेश चंद्र आर्या आदि लोग मौजूद थे।








