एटा जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

Spread the love
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अवागढ़ से एटा की ओर आ रही कार की ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह कुचल गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक इस कदर कुचल गए कि सड़क पर खून ही खून बिखर गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों के शवों को कार से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यहां पर हुआ हादसा

ये हादसा आगरा रोड़ पर गदनपुर के पास हुआ। बताया गया है कि नगला समन के रहने वाले अनूप अपने मित्र एकेश निवासी जिटौली और अमित निवासी नगला रमिया के साथ कार से अवागढ़ की ओर से एटा आ रहे थे। गदनपुर के पास एटा की ओर से आ रहे ट्रक में उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों में मचा चीत्कार

राहगीरों की सूचना पर थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दे दी। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस वजह से हुआ हादसा

पुलिस ने तीनों के बारे में जानकारी करने  के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि जिस जगह ये हादसा हुआ वहां पर एक सकरा पुल है। इसके साथ ही रोड भी सिंगल लेन है। वहीं कार की रफ्तार भी अधिक थी, जिसके चलते इतनी भीषण टक्कर हुई।
  • Related Posts

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।