ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
अल्मोड़ाः बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों से लगातार वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं, बौद्ध,व ईसाइयों पर कट्टरपंथियों द्वारा उत्पीड़न, अत्याचार, महिलाओं के साथ बलात्कार एवं नरसंहार की घटनाओं से उद्देलित होकर आज दिनांक 08-12-24को नंदा देवी गीता भवन में एक बैठक की गई। जिसमें सर्वसमाज से जुड़े लोगों ने उत्तराखंड में गठित “देवभूमि रक्षा मंच” की पहल पर तय किया गया कि आगामी 10दिसंबर मानवधिकार दिवस के दिन प्रातः 10बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से पूरे बाजार होते हुए पदयात्रा निकालकर चौधानपाटा अल्मोड़ा में इस नरसंहार खिलाफ देश के राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। जिसमें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से उनकी सुरक्षा का आग्रह किया जाएगा।
इस अवसर पर वहां समिति के संयोजक प्रकाश लोहनी, सह-संयोजक मनोज सनवाल, सदस्य मनीष जोशी, त्रिलोचन जोशी, मंगल बिष्ट, किशन गुरुरानी, कुंवर बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।







