संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।
पार्षद सचिन सचदेव के विशेष प्रयास से वार्डवासियों
को मिली सौगात, बड़ी संख्या में नागरिक रहे उपस्थित।
नवापारा राजिम: गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 17 में माडर्न तरीके से नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद सचिन सचदेव के विशेष प्रयास एवं पहल से निर्मित इस चौक का लोकार्पण अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू के करकमलों से विधिवत संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने गोवर्धन पूजा एवं गौरी-गौरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपराओं में गौरी-गौरा पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का निर्माण हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है।
नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू ने भी इस पहल की सराहना करते हुए वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं वार्ड पार्षद सचिन सचदेव ने चौक निर्माण में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक की सौगात मिलने से वार्डवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।






