ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ सर्द हवाओं के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                         ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ सर्द हवाओं के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने लगा है। आने वाले कुछ घन्टों में मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो केदार घाटी के सीमान्त क्षेत्र बर्फबारी से लदक होने की सम्भावना बनी हुई है। तुंगनाथ घाटी में यदि मौसम के अनुकूल बर्फबारी होती है तो तुंगनाथ घाटी में पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में वृद्धि होने से आसार बने हुए है तथा तुंगनाथ घाटी में यदि पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में वृद्धि होती है तो तुंगनाथ घाटी के पर्यटन व्यवसाय में खासा इजाफा हो सकता है। बता दे कि केदार घाटी में रविवार रात को मौसम के अचानक करवट लेने से सोमवार सुबह से केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों सहित केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, वासुकी ताल, मनणामाई तीर्थ, पाण्डव सेरा, नन्दीकण्ड, विसुणीताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में मौसम के अनुकूल बर्फबारी होने तथा निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ सर्द हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी है। केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में मौसम के अनुकूल बर्फबारी होने से प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने तथा है तथा निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे है। हिमालयी भूभाग में मौसम के अनुकूल बर्फबारी होने से प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर वृद्धि होने लगी है। तुंगनाथ घाटी में हल्की बर्फबारी होने के पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में वृद्धि होने लगी है। मदमहेश्वर घाटी बुरुवा निवासी मदन भटट् ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में सर्द हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी है। गैड़ बष्टी के काश्तकार बलवीर राणा ने बताया कि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने लगा है।

तुंगनाथ घाटी उषाडा़ निवासी महिपाल बजवाल ने बताया कि तुंगनाथ घाटी में हल्की बर्फबारी होने से बर्फबारी का लुप्त उठाने के लिए पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गयी है तथा आने वाले दिनों में यदि तुंगनाथ घाटी में मौसम के अनुकूल बर्फबारी होती है तो तुंगनाथ घाटी के पर्यटन व्यवसाय में खासा इजाफा हो सकता है। पर्यटक गाँव सारी निवासी मनोज नेगी ने बताया कि आने वाले समय में यदि मौसम के मिजाज इसी प्रकार रहे तो त्रियुगीनारायण, गौरीकुण्ड, चौमासी, चिलौण्ड, गौण्डार, रासी, गडगू, सारी, कार्तिक स्वामी सहित सीमान्त गाँव बर्फबारी से लदक होने की सम्भावना बनी हुई है। जल संस्थान के अवर अभियन्ता बीरेन्द्र भण्डारी ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के अनुकूल बर्फबारी होने से प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर हल्की वृद्धि देखने को मिल रही है।

  • Related Posts

    प्रेम और करुणा से सेवा करें

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड़ (सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)           छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, देहरादून)    …

    ”मानवता को शिखर तक ले जाना है,अधर्म-अत्याचार की जड़ मिटाना है।”- सुश्री सरोज कंसारी।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका समाज-सेविका, नवापारा-राजिम रायपुर, छत्तीसगढ़।                        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।