गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद), शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
शिक्षकों की परिवेदनाओं पर विचार नहीं होने पर संगठन करेगा विरोध प्रदर्शन-गहलोत।
सिरोहीः अधिशेष पीडित शिक्षकों विधवा, परित्यक्यता, एकल महिला, प्रबोधक शारीरिक शिक्षको की 24 परिवेदनाओं के संदर्भ में राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, माध्यमिक शिक्षा सिरोही एंव जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, प्रारम्भिक शिक्षा सिरोही कार्यालय में सोमवार को विस्तृत चर्चा हुई जिसमें निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के विपरीत जाकर प्रताड़ित किये गये शिक्षकों की एकमुश्त परिवेदनांओ का निस्तारण नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ (प्रगतिशील) के जिलामंत्री ईनामुलहक कुरैशी ने बताया है कि मुख्य महामत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने प्रारम्भिक शिक्षा एंव माध्यमिक शिक्षा विभाग सिरोही के कार्यावाहक जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष जिलेभर के पीडित शिक्षकों जिसमें विधवा ललिता लखवानी को भारजा से वरिष्ठतम होने के बावजूद हटकार तरूंगी में लगाने, परित्यक्यता संजु शर्मा को भारजा नोन टीएसपी होने के बावजूद आखाजी का टिब्बा टीएसपी में नियम विरूद्ध लगाने, वर्षा मीणा को राडबर से वरिष्ठतम होते हुए ब्लॉक बदलकर स्वरूपगंज लगाने, अकरम अली को जनापुर नोन टीएसपी से आखाजी का टिब्बा टीएसपी में लगाने, सीता भाटी को आमथला से किवरली में लगाने, दिव्या प्रजापति जुबलीगंज से ब्लॉक बदल कर मीरपुर लगाने, बसन्ती मेघवाल को भारजा से ब्लॉक बदलकर अनादरा लगाने, कृष्णा कुमारी को खन्द्रा से ब्लॉक बदलकर धानता लगाने, सुमित्रा कुमारी सेवदा को ब्लॉक बदलकर मीरपुर लगाने, प्रभा शर्मा को मीरपुर से दूरस्थ मण्डवाड़ा लगाने, जगदीश कुमार पोसालिया से ब्लॉक बदलकर दूरस्थ जनांपुर करने, उषा कुंवर को मीरपुर से दुरस्थ सीलदर लगाने, सविता कर्दम को मोहब्बतनगर से तंवरी करने, सोहनलाल माली को नया जोयला से आलपा करने, दिव्यांग रमेश कुमार दवे को केशरपुरा से रूखाड़ा दुरस्थ लगाने, के अलावा प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में हेमलता पारासर को झाड़ोली से वरिष्ठतम होते हुए रीछड़ी लगाने, मालती शर्मा, व.प्रबोधक, को बड़गाव से उम्मेदगढ़ नया में दूरस्थ लगाने, अल्ताफ हुसैन को झाडौली नॉन टीएसपी से टीएसपी में लगाने, रगाराम गहलोत प्रबोधक शा. शिक्षक, को कैलाशनगर से ब्लॉक बदलकर दुरस्थ बग लगाने, ओमप्रकाश जटिया प्रबोधक शा. शिक्षक को कैलाश नगर से ब्लॉक बदलकर दुआ में लगाने, मोहब्त ईकबाल टॉक प्रबोधक शा. शिक्षक को गोडाना से ब्लॉक बदलकर दुरस्थ केसुआ रेवदर लगाने, रमनदीप कौर विशेष शिक्षिका को नॉन टीएसपी जनापुर से टीएसपी बेलका माईन्स पहाड़ कलां लगाने, कल्पना को वेलांगरी से दुरस्थ बग लगाने, प्रहलाद राम को हरणी अमरापुरा से दुरस्थ मीठन लगाने सहित लगभग दो दर्जन से अधिक परिवेदनाओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शहरी क्षेत्रों में रिक्त पदों पर पीड़ित शिक्षकों को पदस्थापन करने के संशोधन आदेश जारी नहीं होने की स्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा। ज्ञात रहे दोनों विभागों में शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों की घोर अवहेलना हुई है अधिकारी स्तर पर एकमुश्त परिवेदनाओं पर विचारकर पीडित शिक्षकों को राहत दी जाये। इस अवसर पर प्रतिनिधी मण्डल में जिलाध्यक्ष देवेश खत्री, सभाध्यक्ष भगवत सिंह देवडा, उपशाखा अध्यक्ष इन्द्रमल खण्डेलवाल भी उपस्थित थे।







