रोड कटिंग की अनुमति संबंधी बैठकों में अब से जनता को भी किया जाएगा आमंत्रित

Spread the love

                देहरादून। विकास कार्यों के लिए सड़कों को खोदना भी जरूरी हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मनमर्जी से खोदाई कर जनता को अनावश्यक परेशान किया जाए। रोड कटिंग के मामलों में निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने नई पहल की है।

       उन्होंने नोडल अधिकारी रोड कटिंग/उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए हैं कि अब से जनता को भी रोड कटिंग की अनुमति संबंधी बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक से पूर्व इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी।

               बुधवार को रोड कटिंग की अनुमति को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि बैठकों में जनता का प्रतिभाग होने से यह भी पता चल पाएगा कि जहां सड़कें खोदी गई हैं, वहां कहीं मनमर्जी तो नहीं की जा रही या समय पर कार्य पूरा किया गया है या नहीं। इससे निर्माण एजेंसियों को भी अधिक जवाबदेह बनाया जा सकेगा। बैठक में उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, नवनीत पांडे, शिखा अग्रवाल, राहुल कपूर, संजय सिंह, आशीष भट्ट आदि उपस्थित रहे।

गेल समय पर काम करने में फेल

पेयजल निगम को 5 से 8 या रात 8 से 11 बजे की अनुमति

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल निगम को पुरानी लाइन की जगह नई लाइन बिछाने की सशर्त अनुमति जारी की। तय किया गया कि निगम शाम 5 से रात 8 बजे तक या रात 8 से 11 बजे तक ही खोदाई का काम करेगा। जिलाधिकारी ने निगम को यह हिदायत भी जारी की कि नागल हटनाला में 105 किमी कच्चे मार्गों और 5 किमी पक्के भाग पर 5 दिन में कार्य पूर्ण कर दिया जाए।

              रोड कटिंग की अनुमति की बैठक में जिलाधिकारी ने बीएसएनएल को रात में काम करने की सशर्त अनुमति जारी की। साथ ही स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से क्षतिग्रस्त हुई लाइनों के भुगतान की पत्रावली चलाई जाए।
  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views

    • 15 views