ऊखीमठः भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सात वर्षो बाद आयोजित पांडव नृत्य के 26 वे दिन चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                      ऊखीमठः भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सात वर्षो बाद आयोजित पांडव नृत्य के 26 वे दिन चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुँचे। चक्रव्यूह के दौरान अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने छह द्वारों को ध्वस्त किया, जबकि सातवें द्वार पर दुर्योधन ने वीर अभिमन्यु को गोदी में बैठा कर षडयंत्र के तहत उसका वध किया. इस दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

चक्रव्यूह मंचन के दौरान कौरवों की ओर से रचाये गए चक्रव्यूह के छह द्वारों को अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने आसानी से भेद दिया, मगर अंतिम सातवें द्वार पर दुर्योधन और अन्य कौरव दल ने छल करके वीर अभिमन्यु का वध कर दिया। आयोजन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भी अपनी पौराणिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होने कहा कि केदारघाटी में पौराणिक नृत्य की परंपरा युगों पूर्व की है। राज्य सरकार देवभूमि के आध्यात्मिक, धार्मिक, पौराणिक व सांस्कृतिक परंपराओ के संरक्षण-संवर्धन के संकल्पबद्ध है। उन्होने कहा कि परंपराएं घटती-बढती रहती है मगर संस्कृति हमेशा समान रहती है। संस्कृति को जीवित रखने के लिए सभी को एक मंच पर आने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हमारी पौराणिक परंपराएं जीवित हैं। पहाड़ के प्रत्येक व्यक्ति को इन्हें संजोने का प्रयास करना चाहिए। उन्होने कहा कि पांडव नृत्य असत्य पर सत्य की जीत का द्योतक है। केदारघाटी में आयोजित पांडव नृत्य में अनेक परंपराओ निर्वहन करने में ग्रामीणो का महत्वपूर्ण योगदान रहता हैै। पाडंव नृत्य कमेठी अध्यक्ष विजय राणा ने सभी आगंतुको का आभार प्रकट करते कहा कि आम जनमानस की सहभागिता से आयोजित पांडव नृत्य धीरे-धीरे समापन की ओर है। चक्रव्यूह का मंचन उत्सव ग्रुप निर्देशक राकेश भटट के निदेंशन मे गढ़वाली में किया गया। इस मौके पर पाडंव नृत्य कमेठी व व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य, केदारघाटी के निवर्तमान जनप्रतिनिधि सहित हजारो दर्शक मौजूद थे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views