उत्तराखंड परिवहन निगम की 40 सुपर डीलक्स वोल्वो बसें अब सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी,पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

                  देहरादूनः दिल्ली के लिए बीएस-4 साधारण बसों का संचालन बंद होने के 24 घंटे बाद मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वोल्वो बसों का संचालन भी ठप हो गया। परिवहन निगम के पास कुल 52 वोल्वो हैं, जिनमें अब केवल 12 बीएस-6 बसें ही ऐसी हैं, जो दिल्ली जा सकती हैं।ऐसे में 40 बसें फिर खड़ी हो गई हैं। हालांकि, मंगलवार सुबह 11 बजे तक निगम ने बीएस-4 वोल्वो बसों का दून से दिल्ली के लिए संचालन किया, लेकिन सात बसें भेजने के बाद दिल्ली सरकार की चेतावनी पर निगम ने बाकी बसों का संचालन रोक दिया। वोल्वो बसों पर रोक के बाद निगम ने इन बसों की आनलाइन टिकट बुकिंग पर भी रोक लगा दी है।

सबसे बड़ा झटका सुपर डीलक्स वोल्वो बसों से लगा

बीएस-4 श्रेणी की डीजल बसों पर दिल्ली में संचालन पर लगे प्रतिबंध के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम को सबसे बड़ा आर्थिक झटका सुपर डीलक्स वोल्वो बसों से लग रहा है। प्रतिबंध से पहले देहरादून से दिल्ली के लिए 27 और दो बसें गुरुग्राम के लिए संचालित हो रही थी, जो अब केवल सात रह गई हैं।देहरादून की ओर से जाने वाली वोल्वो बसों की समय-सारणी में घंटों के अंतराल की अवधि फिर भी कम है, लेकिन दिल्ली से आने वाली बसों में यह अंतराल सात घंटे का हो गया है। पहले हर घंटे वोल्वो बस चल रही थी, लेकिन दिल्ली से दोपहर 12 बजे के बाद सीधे शाम सात बजे वोल्वो बस है। जिससे उच्च श्रेणी व उच्च मध्यम श्रेणी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-गुरुग्राम के लिए सात वोल्वो

                 दून से दिल्ली व गुरुग्राम के लिए वर्तमान में सात वोल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें बीएस-6 हैं और दिल्ली के लिए अनुमन्य हैं। पहली वोल्वो सुबह छह बजे दिल्ली, फिर दूसरी बस सुबह 10 बजे दिल्ली होकर गुरुग्राम, तीसरी बस दोपहर एक बजे दिल्ली, चौथी बस शाम चार बजे दिल्ली, पांचवी बस शाम सात बजे दिल्ली, छठी बस रात सवा दस बजे दिल्ली-गुरुग्राम जबकि अंतिम बस रात 12 बजे दिल्ली आइएसबीटी भेजी जा रही। प्रतिबंध से पूर्व सुबह चार बजे से रात्रि 12 बजे तक 29 वोल्वो बसों का संचालन दिल्ली-गुरुग्राम के लिए किया जा रहा था। वहीं, दिल्ली से देहरादून के लिए पहली वोल्वो बस सुबह आठ बजे, दूसरी साढ़े 10 बजे, तीसरी दोपहर 12 बजे और इसके बाद चौथी बस सीधे शाम सात बजे है। फिर रात 10 बजे, साढ़े 10 बजे और अंतिम बस रात्रि एक बजे है। इनमें भी सुबह साढ़े 10 और रात्रि साढ़े 10 बजे वाली वोल्वो बसें गुरुग्राम से संचालित होती हैं और दिल्ली आइएसबीटी होकर आती हैं।

दून से दिल्ली के लिए अब केवल 33 बसें

देहरादून से दिल्ली के लिए परिवहन निगम की अब केवल 33 बसें रह गई हैं, जबकि प्रतिबंध से पूर्व 150 बसों का नियमित संचालन हो रहा था। वर्तमान में निगम के पास 23 अनुबंधित सीएनजी साधारण, तीन बीएस-6 व सात बीएस-6 वोल्वो हैं, जो दून से दिल्ली भेजी जा रही। कालसी, पांवटा-साहिब, भाऊवाला, बालावाला आदि से दिल्ली जाने वाली बीएस-4 साधारण बस सेवाओं का संचालन मोहननगर तक किया जा रहा है। देहरादून से मोहननगर के लिए 17 अन्य साधारण बसें भी संचालित की जा रही हैं।

मथुरा भेजी जयपुर वाली बस

दून से गुरुग्राम व फरीदाबाद जाने वाली साधारण बसों को सोमवार से ही पैरिफेरल हाईवे से भेजा जा रहा है, लेकिन मंगलवार को जयपुर जाने वाली बस को वाया अलीगढ़ होते हुए मथुरा के लिए संचालित किया गया। जयपुर वाली बस शाम सात बजे संचालित हो रही थी, लेकिन मथुरा के लिए इस बस का समय बदलकर साढ़े चार बजे कर दिया गया है। वहीं, जयपुर व खाटूश्यामजी बस सेवा फिलहाल बंद कर दी गई हैं।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views