ऊखीमठ:  केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने गुरुवार देर सांय को एम्स ऋषिकेश में भर्ती गौंडार गांव की युवती का हालचाल जाना।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                   ऊखीमठ:  केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने गुरुवार देर सांय को एम्स ऋषिकेश में भर्ती गौंडार गांव की युवती का हालचाल जाना। गुरूवार को सीमांत गांव गौंडार की प्रीति पुत्री बलबीर सिंह घास के लिए जंगलों में गयी थी जहां पर चट्टान से गिर कर गम्भीर घायल हो गयी। जिसके बाद हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में लाया गया। जहां पर अभी युवती का उपचार चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश एवं विधायक आशा नौटियाल जी की पहल पर घायल को तुरंत रांसी हेलीपैड से एयरलिफ्ट किया गया। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने एवं गम्भीर स्थिति को देखते हुए तत्काल हेलीसेवा के माध्यम से घायल युवती को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया।

विधायक नौटियाल ने देर सांय एम्स जाकर घायल का हालचाल जाना एवं उनके पारिवारिकजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हेली एम्बुलेंस सेवा चलाई जा रही है जो गम्भीर घायलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। कहा कि हेलीसेवा के द्वारा सुदूर क्षेत्रों से घायलों को तत्काल हायर सेंटर पहुंचाया जा रहा है जिससे उन्हें उचित उपचार मिल रहा है। गौंडार गांव के निवर्तमान प्रधान वीर सिंह ने प्रदेश सरकार, विधायक आशा नौटियाल एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views