ऊखीमठः पट्टी तल्लानागपुर का सीमान्त क्षेत्र घिमतोली राज्य गठन के 24 वर्षो बाद भी विकास से कोसों दूर है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः  लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                     ऊखीमठः  पट्टी तल्लानागपुर का सीमान्त क्षेत्र घिमतोली राज्य गठन के 24 वर्षो बाद भी विकास से कोसो दूर है। घिमतोली क्षेत्र को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार देने के कारण घिमतोली क्षेत्र मे तीर्थाटन-पर्यटन की अपार सम्भावनायेें हैं मगर सरकारी हुक्मरानो की अनदेखी के कारण क्षेत्र हमेशा उपेक्षित रहा है। स्थानीय जनता द्वारा घिमतोली क्षेत्र में विकासखंड मुख्यालय खोलने की मांग 80 के दशक से की जा रही मगर शासन-प्रशासन स्तर से ग्रामीणों को समय-समय पर कोरे आश्वासन ही मिले है। घिमतोली क्षेत्र में वर्ष 1952 में बना जिला पंचायत का डाक बंगला भी विभागीय अनदेखी के कारण आवारा पशुओं का आशियाना बना हुआ है। यदि पर्यटन विभाग की पहल पर प्रदेश सरकार कोटखाल-कार्तिक स्वामी, घिमतोली-नैणी देवी तथा जिला पंचायत के गौचर-जागतोली- घिमतोली – गणेशनगर दशकों पूर्व बने पैदल ट्रेको को विकसित करने तथा 1952 में बने जिला पंचायत के डाक बंगले को पर्यटक आवास गृह के रूप में विकसित करने की पहली करती है तो घिमतोली क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलने के साथ पैदल ट्रेकों का समुचित विकास होने के अलावा सीमान्त क्षेत्र में होम स्टे योजना को भी बढ़ावा मिलेगा। विदित हो कि 2005 तक तल्लानागपुर का घिमतोली क्षेत्र दशज्यूला के साथ तल्ला कालीफाट के कई दर्जनों गांवों का केन्द्र बिन्दु हुआ करता था।

घिमतोली क्षेत्र कभी वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग सहित कई विभाागों का केन्द्र बिन्दु रहा तथा सभी विभागो ने घिमतोली क्षेत्र के सर्वांगीण विकास मेें महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 2005 के बाद विभिन्न क्षेत्रों मेें विभिन्न मोटर मार्गो का निर्माण होने तथा अन्य स्थानो पर शिक्षा के केन्द्र खुलने से घिमतोली क्षेत्र धीरे – धीरे विकास से मीलो दूर खिसकता गया तथा युगो से गुलजार रहने वाली घिमतोली की हसीन वादियां वर्तमान समय मे वीरान हैैं। घिमतोली क्षेत्र की जनता 80 के दशक से घिमतोली मेें विकासखंड खोलने की मांग करती आ रही है मगर चुनाव के समय ग्रामीणों  को कोरे आश्वासन देकर इतिश्री की जाती है। जिला पंचायत द्वारा वर्ष 1952 मेें बने डाक बंगले के रख – रखाव पर समय – समय पर लाखों रूपये व्यय तो किये जाते हैैं मगर लाखों रूपये व्यय होने के बाद डाक बंगले की देखरेख न होने से डाक बंगला आवारा पशुओं का आशियाना बनता जा रहा है। स्थानीय व्यापारी उमेद सिंह नेगी ने बताया की कुदरत ने घिमतोली क्षेत्र को नव नवेली दुल्हन की तरह सजाया है मगर शासन- प्रशासन की अनदेखी के कारण घिमतोली विकास के लिए मोहताज बना हुआ है। स्थानीय व्यापारी मनवर सिह का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार कोटखाल – कार्तिक स्वामी तथा घिमतोली – नैणी देवी पैदल ट्रेकों को विकसित करने की कवायद करती है तो घिमतोली क्षेत्र मे तीर्थाटन- पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा मिल सकता है। पूर्व प्रधान रघुवीर नेगी का कहना है कि विकासखंड स्थापना के लिए आन्दोलन किया जायेगा क्योंकि विकासखंड स्थापना के लिए प्रदेश सरकारों ने क्षेत्रीय जनता के साथ छल किया है। निवर्तमान प्रधान बसन्ती देवी का कहना है कि शीघ्र प्रदेश सरकार से घिमतोली क्षेत्र में तीर्थाटन – पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा देने की मांग की जायेगी। भाजपा चोपता मण्डल महामंत्री अर्जुन नेगी का कहना है कि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वारी- ग्वास – कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग की घोषणा हो चुकी है मोटर मार्ग निर्माण के बाद घिमतोली क्षेत्र मे तीर्थाटन- पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा मिलना स्वाभाविक ही है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 29 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views