युवक-युवतियां देर रात शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवतियों सहित नौ को गिरफ्तार किया।

Spread the love

युवक-युवतियां देर रात शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवतियों सहित नौ को गिरफ्तार किया।

             देहरादूनः ओएनजीसी चौक पर हुए दिल दहला वाले हादसे के बावजूद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। युवक-युवतियां देर रात शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे हैं। क्रिसमस, विंटर कार्निवाल व नववर्ष को लेकर चेकिंग अभियान के दौरान राजपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात तीन बजे कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा, जो कि नशे में धुत होकर वाहन दौड़ाते नजर आए।

         चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवतियों सहित नौ को गिरफ्तार किया। उनके वाहन से शराब व बीयर की बोतलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों के स्वजनों से बात कर उन्हें जागरूक भी किया।

शनिवार रात तीन बजे राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने डायवर्जन पर नाकेबंदी की थी। मसूरी जाने व मसूरी से लौटने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान मसूरी से लौट रहे एक वाहन में देहरादून निवासी युवक व मध्य प्रदेश व नेपाल की दो युवतियां सवार थी। पुलिस ने रोककर एल्कोमीटर से चेक किया तो युवक व युवती नशे में पाए गए। पुलिस ने जब उन्हें शराब पीकर वाहन चलाने का कारण पूछा तो वह आपस में उलझ पड़े। इस दौरान पुलिस ने उनका वाहन सीज कर गिरफ्तार कर लिया।

मसूरी जा रहे वाहन को रोका, नशे में धुत थे युवक

25 वाहन सीज, 55 के खिलाफ की कार्रवाई

           हुड़दंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने, रेश ड्राइविंग और तेज रफ्तार वाहन चालकों के विरुद्ध एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर शुरू किए अभियान के तहत दून पुलिस ने शनिवार देर रात नाकेबंदी के दौरान 25 वाहन ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किए। इसके अलावा हुड़दंग करने पर 55 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई और 29 युवकों के स्वजनों को सूचना देकर जागरूक किया।

नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा अधिक

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रात के समय ड्रंक एंड ड्राइव, तेज रफ्तार व रैश ड्राइविंग के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाओं को खतरा अधिक है। ऐसे में जिले में पीकेट लगातार जगह-जगह चेकिंग की जा रही है और जो लोग शराब पीकर वाहन चलान रहे हैं या रेश ड्राइविंग कर रहे हैँ, उनके स्वजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views