ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों  का भ्रमण कर जनता का आभार व्यक्त करते हुए जनसमस्यायें सुनी।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठ लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                              ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों  का भ्रमण कर जनता का आभार व्यक्त करते हुए जनसमस्यायें  सुनी। विधायक बनने के बाद पहली बार उनके मदमहेश्वर घाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियो व क्षेत्रीय जनता ने उनका फूल – मालाओ से जोरदार करते हुए क्षेत्रीय समस्याओ से रूबरू कराकर निराकरण की मांग की। केदारनाथ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने मदमहेश्वर घाटी के पाली, फापज, मनसूना, बुरूवा, राऊलैंक, उनियाणा गांवों  का भ्रमण कर जगह ‘ जगह आयोजित स्वागत सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत दिनो सम्पन्न हुए उपचुनाव में आम जनता का जो सहयोग व प्यार दुलार मुझे मिला वह आजीवन अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा सीमान्त क्षेत्रो के सर्वांगीण विकास के लिए दर्जनो जन-कल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओ को वर्षभर रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया गया है तथा आने वाले समय मे मदमहेश्वर घाटी के हर तीर्थ स्थल को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी जिससे मदमहेश्वर घाटी मे तीर्थाटन- पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा मिलने के साथ यहां के युवाओ को वर्ष भर स्वरोजगार के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर घाटी को प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार तथा है इसलिए मदमहेश्वर घाटी के पग – पग पर तीर्थाटन- पर्यटन की अपार सम्भावनाये है इसलिए भविष्य में मदमहेश्वर घाटी के हर तीर्थ व पर्यटक स्थल को विकसित करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पंच केदारो मेें द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बना चुका है तथा मदमहेश्वर धाम की यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है इसलिए मदमहेश्वर घाटी में होम स्टे योजना को बढ़ावा मिलने से युवाओं  को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ स्थानीय उत्पादो को भी बढ़ावा मिल रहा है तथा देश-विदेश से देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने वाला तीर्थ यात्री, पर्यटक, सैलानी यहां की संस्कृति, परम्पराओ, रीति – रिवाज से रूबरू होकर यहां से सुखद सन्देश लेकर जा रहा है । उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर घाटी में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के मदमहेश्वर घाटी आगमन पर जी आई सी मनसूना प्रधानाचार्य महेश प्रसाद नौटियाल ने विद्यालय भवन की छत निर्माण, राऊलैक के ग्रामीणो ने राऊलैक- मालतोली मोटर मार्ग निर्माण तथा लैक मेें पाण्डव चौक सौन्दर्यीकरण तथा उनियाणा के ग्रामीणों ने उनियाणा- पोल्दी मोटर मार्ग सहित अनेक समस्याओ से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की । इस मौके पर पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, निवर्तमान प्रेमलता पन्त, पुष्पा पुष्वाण, सरोज भट्ट , कमलेन्द्र नेगी, महावीर पंवार, प्रताप राणा, भाजपा मण्डल महामंत्री दलबीर नेगी, सजय मनवाल, राकेश धिरवाण, राजेंद्र धिरवाण, दलीप रावत, राकेश नेगी, यशपाल पंवार, आनन्द सिंह नेगी, हुक्म सिंह पंवार, राजपाल पंवार सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views