ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत उनियाणा में 12 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य का समापन दुर्योधन वध व पाण्डव के अस्त्र – शस्त्रविसर्जित के साथ हो गया है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                       ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत उनियाणा में 12 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य का समापन दुर्योधन वध व पाण्डव के अस्त्र – शस्त्रविसर्जित के साथ हो गया है। पाण्डव नृत्य के समापन अवसर पर पाण्डव पश्वाओ व धियाणियो की आंखे छलक उठी। पाण्डव नृत्य के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय रहा तथा मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणो ने पाण्डव नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया व पाण्डव नृत्य में युगों से चली आ रही पौराणिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं का निर्वहन किया गया ।

पाण्डव नृत्य के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदार घाटी में पाण्डव नृत्य की परम्परा द्वापर युग से है तथा पाण्डव नृत्य के आयोजन से क्षेत्र मे खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पाण्डव नृत्य के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रो का वातावरण भक्तिमय बना रहता है तथा ग्रामीणो आपसी सौहार्द देखने को मिलता है। पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान आपसी मिलन के त्यौहार होते है। पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पंवार ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के उनियाणा गाँव में 12 वर्षों बाद 2 दिसम्बर से पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया गया है तथा पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य अर्जित किया । पाण्डव नृत्य कमेटी सचिव देवेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि कुन्ती कमला देवी, श्रीकृष्ण अर्जित सिंह, युधिष्ठिर अशोक सिंह, अर्जुन जीतपाल सिंह, भीम महावीर सिंह, नकुल राय सिंह, सहदेव देवेन्द्र सिंह, नकार्जुन इन्द्र सिंह, भबरीक प्रबल सिंह, तिलबिल बिक्रम सिंह, हनुमान गजपाल सिंह, द्रोपती भीमराज सिंह, सुभद्रा कुवर सिंह, फुलारी गुडडू सिंह, नन्दूमौर भूपेन्द्र सिंह गौरा कुमारी गौरा, नागार्जुनी कुवर सिंह, वासुदत्ता प्रबल सिंह, भबरीकी सुभाष सिंह, तिलबिली शिशुपाल सिंह, घसेरी पंकज तथा विजय सिंह द्वारा क्षेत्रपाल पश्वाओ की भूमिका अदा की गयी । पाण्डव नृत्य कमेटी कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि पाण्डव नृत्य में पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाना, नगर भ्रमण, गंगा स्नान, घटोत्कच वध, पंय्या डाली आगमन, गैंडा कौथिग सहित अनेक परम्पराओं का निर्वहन किया गया। निवर्तमान प्रधान महावीर ने पाण्डव नृत्य के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर मदमहेश्वर घाटी के जनमानस का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान प्रेमलता पन्त, वन पंचायत सरपंच जीतपाल सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष अरूणा देवी, यशपाल पंवार , भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर नेगी, धीरेन्द्र थपलियाल, राकेश धिरवाण, शिव सिंह रावत, संजय मनवाल सहित दर्जनो गांवों के सैकड़ो दर्शक मौजूद थे ।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 18 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views