प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार सभी नगर निकायों के लिए दो-तीन में होगी प्रत्याशियों की घोषणा

Spread the love
देहरादून। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के दृष्टिगत भाजपा की कसरत अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। दावेदारों का पैनल तैयार करने के लिए जिलों में भेजे गए पर्यवेक्षकों के साथ बैठकों का क्रम बुधवार को पूरा हो गया। अब भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की गुरुवार शाम को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में होने वाली बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा। 

नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के साथ ही नगर निगमों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम प्रांतीय नेतृत्व घोषित करेगा। महापौर पदों के लिए पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा और फिर वहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा दो-तीन के भीतर कर दी जाएगी। 

बैठकों का दौर, प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बनी रही गहमागहमी

भाजपा ने प्रत्याशी चयन के दृष्टिगत पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और उनके द्वारा तैयार पैनल के संबंध में मंगलवार से बैठकों का क्रम शुरू किया। पहले दिन कुमाऊं क्षेत्र के सांगठनिक जिलों के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक हुई, जबकि बुधवार को गढ़वाल क्षेत्र के पर्यवेक्षकों के साथ मंथन किया गया। इसके चलते दिनभर ही प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गहमागहमी बनी रही। इन बैठकों में प्रत्येक निकाय प्रमुख के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। यद्यपि, कुछ नगर निगमों के पैनल में यह संख्या चार हो सकती है। इस प्रकार पैनल में शामिल नामों की संख्या तीन सौ से अधिक हो गई है। 

पैनल में शामिल नामों पर होगा मंथन

पैनल को लेकर मंथन में जुटे कांग्रेसी दिग्गज

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस नगर निकाय चुनावों में पहले नगर निगमों में महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। इनमें भी सबसे पहले देहरादून नगर निगम को लेकर निर्णय हो सकता है। जिलों में नियुक्त प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बुधवार से सौंपनी प्रारंभ कर दी। गुरुवार तक सभी प्रभारी अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं।
  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views