देखों हम दलितों का, ऐसा यह मोहल्ला है

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां(राजस्थान)

देखों हम दलितों का, ऐसा यह मोहल्ला है

———————————————————

तन है मैला चाहे मगर, हर दिल यहाँ सत मौला है।

नहीं मन में छल कपट,नहीं पहने नकली चोला है।।

ऊंच- नीच का यहाँ कहीं, नहीं कोई बोलबाला है।

देखों हम दलितों का, ऐसा यह मोहल्ला है।।

तन है मैला चाहे मगर——————-।।

कहते हो अछूत जिसको, यह उनका वास है।

आजाद देश में भी जिनको, समझते दास है।।

लेकिन वतनपरस्ती का, यहाँ पर जलजला है।

देखों हम दलितों का, ऐसा यह मोहल्ला है।।

तन है मैला चाहे मगर——————।।

जिनके दर्शन को, अपशुकून माना जाता है।

पूजाघरों में जिनका, प्रवेश रोका जाता है।।

हर जाति- धर्म को सम्मान, देता यह मोहल्ला है।

देखों हम दलितों का, ऐसा यह मोहल्ला है।।

तन है मैला चाहे मगर—————–।।

जिनके घरों का अन्न-जल, ग्रहण नहीं करते हैं।

बराबरी में जिनको, बैठाना पसंद नहीं करते हैं।।

सच में मानवता का स्वर्ग, हमारा यह मोहल्ला है।

देखों हम दलितों का, ऐसा यह मोहल्ला है।।

तन है मैला चाहे मगर——————।।

बने हैं सरकारी अधिकारी, ऐसे हमारे मोहल्ले से।

जनप्रतिनिधि और मंत्री, बने हैं हमारे मोहल्ले से।।

बुद्धि- मेहनत-गुणों की खान, हमारा यह मोहल्ला है।

देखों हम दलितों का, ऐसा यह मोहल्ला है।।

तन है मैला चाहे मगर———————-।।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 21 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।