उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भी एसबीआई खुले रहेंगे… निर्वाचन आयोग ने दिया आदेश।

Spread the love

उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भी एसबीआई खुले रहेंगे… निर्वाचन आयोग ने दिया आदेश।

राज्य में चल रहे नगर निकायों के नामांकन के लिए शनिवार और रविवार को भी भारतीय स्टेट बैंक, कोषागार और उपकोषागार खुले रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेज दिया है।

            दरअसल, नामांकन जमा कराने की प्रक्रिया 27 से 30 दिसंबर के बीच पूरी होगी। प्रत्याशियों को नामांकन से पहले इससे संबंधित नया खाता सरकारी बैंक में खुलवाना होता है। चूंकि 28 को शनिवार और 29 को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

पोस्टल बैलेट जारी करने के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को नगर निकाय चुनाव के लिए डाक मतपत्र जारी करने के निर्देश भी दिए हैं। आयोग के संयुक्त सचिव कमलेश मेहता की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ऐसे वोटर जिनका नाम निकाय की मतदाता सूची में है और वे भारतीय सेना, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल, किसी राज्य के सशस्त्र बल या किसी ऐसे बल, जो आर्मी एक्ट 1950 के तहत आता है, के अधीन हैं, उन्हें डाक मतपत्र भेजने की कार्रवाई शुरू की जाए।

                 खाते के माध्यम से ही प्रत्याशियों के चालान की राशि जमा कराई जाती है। राहुल कुमार के मुताबिक, प्रत्याशी आईएफएमएस उत्तराखंड की ई-चालान वेबसाइट पर भी यूकोष यूजर क्रिएट करके या क्विक-पे के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन, जमानत राशि का भुगतान कर सकते हैं। चालान का हेड 8443001210501 है।

मेयर एक व अध्यक्ष पदों पर चार नामांकन
नगर निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को मेयर पद पर एक व अध्यक्ष पदों पर चार ने नामांकन किया। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर तीन और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक नामांकन हुआ। सभासद, वार्ड सदस्य पद पर कुल 64 नामांकन हुए। नगर निगम के सभासद पद पर 19, नपा परिषद के वार्ड सदस्य 43 और नगर पंचायत में वार्ड सदस्य पर दो नामांकन किए गए।
  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 26 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views