एनटीए ने जारी किया नीट यूजी 2025 सिलेबस

Spread the love

एनटीए ने जारी किया नीट यूजी 2025 सिलेबस

             नई दिल्लीः राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2025 की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 एग्जाम के लिए नया सिलेबस (पाठ्यक्रम) जारी कर दिया है। इस एग्जाम की तैयारियों में लगे छात्र तुरंत ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं और इसी के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

एनटीए ने साझा की जानकारी

          एनटीए ने सिलेबस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) सभी हितधारकों, विशेष रूप से इच्छुक उम्मीदवारों का ध्यान आकर्षित करती है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) यूजी – 2025 के पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।” स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (यूजीएमईबी), राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के तहत सार्वजनिक सूचना संख्या यू-14023/19/2023-यूजीएमईबी, दिनांक के अनुसार 14-12-2024, एनएमसी द्वारा जारी, एनईईटी (यूजी) 2025 के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम प्रकाशित किया गया है और सार्वजनिक संदर्भ के लिए एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।”

आपको बता दें कि इस NEET UG 2025 के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के विस्तृत पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को इसी के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारी करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस

  • नीट यूजी 2025 सिलेबस PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Public Notices में जाकर Syllabus for NEET (UG) 2025 Examination पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में सिलेबस ओपन हो जायेगा।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें और इसके ध्यान में रखकर अपनी आगे की तैयारियां शुरू कर दें।

नीट यूजी परीक्षा के बारे में

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी के साथ वर्ष 2019 से नीट यूजी परीक्षा आयोजित कर रहा है। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG) देश भर के सभी चिकित्सा संस्थानों में स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से एम्स नई दिल्ली, JIPMER और अन्य सरकारी संस्थानों में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान किया जाता है।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 6 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।