संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 639508007
धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ. दिलीप साहू।
राजिम: धान खरीदी से पहले सहकारिता स्थाई समिति जनपद पंचायत फिंगेश्वर की बैठक 5 नवंबर को सहकारिता स्थाई समिति जनपद पंचायत फिंगेश्वर का बैठक आहूत किया गया जिसमें फिंगेश्वर ब्लॉक के सभी उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधक एवं जिला सहकारी बैंक के सुपरवाइजर को आमंत्रित किया गया था विधिवत सहकारिता सभापति डॉ दिलीप साहू जी एवं सदस्य श्रीमती नीतू चित्रसेन साहू, प्रेमीन मिथिलेश ध्रुव, पूजा मुकेश भारती, रोशन डहरिया एवं सहकारिता सी ई ओ मोहित कुमार गड़तीया द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में पूजन कर पुष्प अर्पित करते हुए बैठक की शुरूआत किया गया सर्वप्रथम श्री मोहित गाड़तिया जी द्वारा एजेंडा पर विधिवत पठन करते हुए चर्चा प्रारम्भ किया गया एक-एक करके सभी 24 समिति प्रबंधकों द्वारा समिति की अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण वितरण खाद वितरण पर सभापति महोदय जी को अवगत कराते हुए अपनी अपनी बाते रखे सभी समिति प्रबंधकों द्वारा इस वर्ष पिछले वर्ष के भांति अधिक ऋण किसानों द्वारा लिया गया है कारण पूछने पर बताया गया कि इस वर्ष मार्केट में खाद की कीमत अधिक होने के कारण नये सदस्य ( किसान) बैंक से खाद लेना पसंद किए हैं इसलिए इस साल ऋण वितरण ज्यादा हुआ है वही कोमा समिति प्रबंधक श्री अश्वनी साहू जी द्वारा अपने बैंक से कुम्ही के किसान को जेसीबी मशीन के लिए लोन देने की बात बताई जिस पर सभापति जी द्वारा बहुत धन्यवाद दिए और सभी समिति प्रबंधकों को यह कहा कि हमारे किसान भाइयों को कम ब्याज पर दी जानेवाली लोन एवम 330 व 20 रु में होने वाली किसान बीमा के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करते हुए लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करने की बात कही गुंडरदेही समिति प्रबंधक श्री सिंहा जी द्वारा नवाचार करते हुए अपने समिति से किसानों को कीटनाशक एवं नदीम नाशक प्रदान करने वाली बात बताया गया जिससे किसान कम रेट में ज्यादा लाभान्वित हुए हैं सहकारिता सीईओ गड़तीया जी द्वारा फिंगेश्वर ब्लॉक में तीन नए धान खरीदी केंद्र तर्रा ,किरवई, लचकेरा , शासन द्वारा खोला गया है इस बात से अवगत कराया गया समिति प्रबंधकों द्वारा सबसे ज्यादा परिवहन पर जोर देते हुए सभापति महोदय जी को अवगत करते हुए कहा कि धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन(उठाव) भी होना चाहिए जिससे धान में सुक्ता भी नही होगा और समिति घाटे में नहीं होगा परिवहन अव्यवस्था के कारण कुछ वर्षों से सभी समिति घाटे में चल रही है साथ-साथ यह भी कहा कि शासन द्वारा इस वर्ष धान खरीदी आदेश में 15 जनवरी तक ही धान खरीदा जाएगा जिससे असंतोष व्यक्त करते हुए सभापति महोदय जी को अवगत कराया की 31 जनवरी तक खरीदी होने पर भी बहुत से किसान धान बेचने से वंचित हो जाते थे और समय बढ़ना पड़ता था इस वर्ष 15 जनवरी करना निश्चित रूप से विसंगति है यह यह भी अवगत कराया गया की बहुत से गांव के किसानों का अभी भी एग्री स्टेट में पंजीयन नहीं हुआ है और और कई किसानों का रकबा ही गायब हो गया है वर्तमान में राजस्व पटवारी हड़ताल पर होने के कारण आज भी बहुत सारे किसानो का एग्री स्टेट में पंजीयन नहीं हुआ है इस बात से भी अवगत कराया गया जिस पर खेद व्यक्त करते हुए सभापति डॉक्टर दिलीप साहू जी द्वारा प्रेस के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि एग्री स्टेट पंजीयन की तारीख को 15 -20 नवंबर नवंबर तक बढ़ाया जाए जिससे सभी किसानों का एग्री स्टेट में पंजीयन हो सके और वह धान बेच सके बैठक में मुख्य रूप से सहकारिता विभाग के सीईओ श्री मोहित गढ़िया जी जिला सहकारी बैंक पर्यवेक्षक श्री पोषण लाल साहू फिंगेश्वर श्री कोमल साहू राजिम प्रभाशंकर मिश्रा कोपरा के साथ-साथ ब्लॉक के सभी उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक गण एवं सहकारिता विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे अंत में सभापति डॉक दिलीप साहू जी द्वारा सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।






