26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

 

 

 

                  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 26वें राज्योत्सव के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मल्ला महल में आयोजित मुख्य समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें फूलमाला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रदेश के विकास कार्यों पर आधारित विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व विकास की ऊँची उड़ान” का विमोचन किया गया तथा उपस्थित लोगों को पुस्तिका वितरित की गई।

 

                  समारोह में वक्ताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष और शहीदों के बलिदान को याद किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को उत्सवमय बनाया।

 

             इससे पूर्व प्रातः विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की। जनरल बी. सी. जोशी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया । जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में भी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर राज्य निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

 

         

 

             मल्ला महल में आयोजित समारोह में मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन सिंह लटवाल एवं गोविंद पिल्खवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, केवल सती, महेश परिहार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, राज्य आंदोलनकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 1 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?