खड़े ट्रक से टकराई कार; चारों की दर्दनाक मौत

Spread the love
बहादराबाद।  नए वर्ष में गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे रेवाड़ी (हरियाणा) के पांच युवकों की तेज रफ्तार कार बहादराबाद में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। पांचवें युवक का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। 

ट्रक का चालक उसे हाईवे किनारे खड़ा कर शौच के लिए गया था। माना जा रहा है कि रात में कोहरे के कारण कार चालक को ट्रक नजर नहीं आया और हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक फिलहाल फरार है। 

पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के ग्राम लिसाड़ी निवासी केहर सिंह (35), आदित्य (38), मनीष (36), प्रकाश (40) और महिपाल (40) आर्टिका कार से बुधवार देर शाम हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। कार प्रकाश की है, जिसे वह खुद चला रहा था। रात करीब 11:30 बजे युवकों की कार हरिद्वार शहर से 12 किलोमीटर पहले बहादराबाद पहुंची और शनि मंदिर के पास हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

आगे की सीट पर बैठे एक युवक सहित तीन यात्रियों की मौत

तेज रफ्तार होने से कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी तो बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ मौके पर पहुंचे। तब तक आगे की सीट पर बैठे एक युवक सहित तीन यात्रियों की मौत हो चुकी थी। 

उनकी पहचान केहर सिंह, आदित्य और मनीष के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल प्रकाश व महिपाल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। महिपाल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

एसपी सिटी हरिद्वार पंकज गैरोला ने बताया कि ट्रक में सीमेंट लदी थी। उसका चालक फजलुर्रहमान निवासी ग्राम पठेड़, गागलहेड़ी, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ट्रक खड़ा कर शौच करने गया था। उसी दौरान हरियाणा के युवकों की कार उसमें टकरा गई। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरिद्वार पहुंचकर बदहवास हुए स्वजन, एक-दूसरे को देते रहे दिलासा

हादसे की खबर मिलते ही हरिद्वार की तरफ दौड़े पांचों युवकों के स्वजन यहां पहुंचकर बदहवास रहे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान एक-दूसरे को दिलासा देते रहे। हादसे के बाद बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने कार से मोबाइल लेकर उसमें एक नंबर निकाला। बात करने पर पता चला कि वह घायल महिपाल का भाई सतपाल है। 

बातचीत में सतपाल ने बताया कि पांचों दोस्त नए साल के उपलक्ष्य में अपने उज्जवल भविष्य की कामना लेकर हरिद्वार के लिए निकले थे। हरिद्वार के बाद यदि आगे जाने की योजना बनती तो वह ऋषिकेश भी जाने वाले थे। पांचों दोस्त पहले भी हरिद्वार जा चुके थे। नए साल की शुरुआत भी उन्होंने धर्मनगरी से करने की तैयारी की थी।

100 किलोमीटर से ज्यादा थी रफ्तार

हादसे के बाद एआरटीओ और यातायात पुलिस की टीम ने भी निरीक्षण किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा रही होगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस का दावा है कि दुर्घटनास्थल से चंद मीटर पहले तिराहा है, वहां भी कार की रफ्तार धीमी नहीं की गई। संभवत उन्हें सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई ही नहीं दिया, इसलिए दुर्घटना घटित हुई।

एक किलोमीटर पहले है ब्लैक स्पाट

दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर पहले बहादराबाद बाईपास पर दुर्घटना के लिए ब्लैक स्पाट के तौर पर चिह्नित जगह है। लेकिन, जहां हरियाणा के युवकों की कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई, वहां यह पहला हादसा हुआ है। यहां हाईवे की चौड़ाई भी कम है। आरोपित चालक इसी कम चौड़ाई वाली जगह पर ट्रक खड़ा कर शौच करने गया। ट्रक भगवानपुर से सीमेंट भरकर ऋषिकेश के लिए चला था।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views