नैनीताल में कई पर्यटकों के मोबाइल चोरी,पुलिस ने एक चोर दबोचा।

Spread the love

नैनीताल में कई पर्यटकों के मोबाइल चोरी,पुलिस ने एक चोर दबोचा।

               नैनीतालः शहर में नववर्ष की भीड़ के बीच कई पर्यटकों के मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने सादे कपड़ों में गश्त कर एक मोबाइल चोर को पकड़ लिया है। उसके पास तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पहली जनवरी को शहर में पर्यटकों की भीड़ के बीच पंत पार्क में कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए।

अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

               पर्यटकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मगर चोरों का कुछ पता नहीं लगा। बुधवार देर शाम मस्जिद तिराहा निवासी युवती ने उसका मोबाइल चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दी तो पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय पेश किया जाएगा

गुरुवार को एसआई दीपक कार्की अन्य पुलिस टीम के साथ पंत पार्क समेत मंदिर के समीप गश्त करते रहे। देर शाम पंत पार्क से पुलिस ने एक युवक को पर्यटक का मोबाइल जेब से निकालते हुए दबोच लिया।

शाम को स्टेशन पर सोया युवक सुबह मृत मिला

              हल्द्वानी: रात में बस स्टेशन में सोये युवक की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। अल्मोड़ा निवासी युवक के स्वजन को फोन से घटना के बारे में बता दिया गया है।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ग्राम ढेला पोस्ट आफिस जलना निवासी 32 वर्षीय संतोष बिष्ट बुधवार शाम हल्द्वानी बस स्टेशन पर घूमता दिखा। इसके बाद वो यात्री विश्राम गृह की तरफ जाकर जमीन पर सो गया।

कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना

रात के समय कई बेसहारा व बस के इंतजार में बैठे लोग अक्सर स्टेशन पर सो जाते हैं। इसलिए संतोष पर नजर पडऩे के बावजूद किसी को उसकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का अहसास नहीं हुआ। सुबह काफी देर तक शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा ने बेसुध पड़े संतोष को एसटीएच भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंचार्ज के अनुसार मृतक के चाचा से बात होने पर उसके पीलिया से ग्रस्त होने की बात भी सामने आई है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views