सुरभित आसव मधुरालय का

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)

 

मधुरालय

              सुरभित आसव मधुरालय का

प्रकृति प्रदत्त गुणो का आलय,

मधु-आलय हृद-आलय है।

सर्व शास्त्र-ज्ञान सुख देता-

दूर भगा विपताई है ।।

दुःख से बोझिल जब उदास मन,

आकर शरणागत होता।

बिना भेद दे तुष्टि चित्त को-

करता जन कुशलाई है।।

मृदुल कुसुम सम प्रकृति इसीकी,

सबको गले लगाता है।

करता वही कर्म सँग सबके-

कहते जिसे भलाई है।।

सर्वधर्म-समभाव-भाव का,

प्रबल समर्थक यह आलय।

सच्ची राह दिखाता सबको-

जब आती कठिनाई है।।

ब्रह्मानंद सहोदर आलय,

परमधाम-सुख देता है।

आठोनिधि-नवनिधि यह आलय-

इसमें ही प्रभुताई है।।

उच्च कल्पना कवि की सारी,

दर्शन चिंतक-साधक के।

स्रोत सकल सोच यह आलय-

सकल स्रोत करुणाई है।।

गंगा-यमुना की लहरों सी,

इसमें शुचिता बहती है।

महानदी-कृष्णा-कावेरी-

महासिंधु- गहराई है।।

सोन-नर्मदा-राबी-सतलज,

केन -बेतवा -चंबल की।

महानदी सरिता गोदावरि-

की जैसी सुघराई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।