सुरभित आसव मधुरालय का

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

मधुरालय

                सुरभित आसव मधुरालय का

उच्च शिखर गिरिराज हिमालय,

विंध्य-नीलगिरि गर्वीला।

सब गिरि मिलकर इसे सँवारें-

इसकी धवल उँचाई है।।

पंछी के कलरव से पाया,

इसने भी संगीत नया।

चखते अमृत आसव इसका-

बजती धुन शहनाई है।।

है ठहराव झील सा इसमें,

सिंधु-जोश-उत्तुंग लहर।

सुख-सुक़ून देता आस्वादन-

प्रिय इसकी मधुराई है।।

हुआ अवतरण देव-लोक का,

इस पुनीत मधुरालय में।

सुरा-सुंदरी-मेल अनूठा-

अति अनुपम पहुनाई है।।

प्यालों की टक्कर लगती है,

वीणा की झंकार सदृश ।

साक़ी के कोमल हाथों की-

अति कोमल नरमाई है।।

रस-पराग-मकरंद पुष्प मिल,

करते मधु-निर्माण प्रचुर।

ऊपर से भवँरों की गुंजन-

लगे परम सुखदाई है।।

प्रकृति-गीत-संगीत सुहानी,

परम कर्णप्रिय मन भाए।

रस विहीन अति खिन्न हृदय जन-

को मिलती तरुणाई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।