सुरभित आसव मधुरालय का

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

                      “मधुरालय”

          “सुरभित आसव मधुरालय का”

शिव का वाहन नंदी है तो,

सिंह सवारी गिरिजा की।

सिद्धिविनायक का मूषक तो-

कार्तिक-मोर-निभाई है।।

ये सब दुश्मन हैं आपस में,

वाहन किंतु कुटुंबी एक।

नंदि-सिंह का मेल अनूठा-

उरग-मयूर-मिताई है।।

ऐसा कुल है मधुरालय भी,

आसव जिसका है हृदयी।

इस आसव का सेवन करते-

मिटती भी रिपुताई है।।

नेत्र खुले चखते ही तिसरा,

जो है अंतरचक्षु सुनो।

समता-ममता-नेह-रश्मि को-

इसने ही चमकाई है।।

शिव-आसव मधुरालय-आसव,

सकल जगत हितकारी है।

राग-द्वेष-विष कंठ जाय तो-

हृदय अमिय अधिकाई है।।

शिव-प्रभाव कल्याण-नियंता,

शिव-प्रभाव सा यह आसव।

सज्जन-दुर्जन आकर बैठें-

करता यही मिलाई है।।

हँसी-खुशी सब मिलकर चखते,

आसव-द्रव अति रुचिकर को।

शत्रु-मित्र शिव-कुल के जैसा-

मूषक-मोर-रहाई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।