सुरभित आसव मधुरालय का-5

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

“मधुरालय”

                “सुरभित आसव मधुरालय का”-5

प्रकृति सुंदरी बन-ठन थिरके,

जब प्याले की हाला में।

मतवाला हो पीने वाला-

लगती मधु पगलाई है।।

लगे चेतना विगत पिये जो,

भूले सारे दुक्खों को।

सुख-सागर में डूबे उसको-

प्यारी ही तनहाई है।।

भूला-खोया-सोया-सोया,

पुनि जब हो चैतन्य वही।

करता यादें सुखद पलों की-

जिनसे सब बन आई है।।

नहीं सरल-साधारण आसव,

मधुर प्रेम-रस-घोल यही।

है त्रिदेव का वास ये मिश्रण-

इसमें प्रीति समाई है ।।

एक बार यदि लग जा चस्का,

बार-बार मन उधर खिंचे।

मिले स्वाद वा मिले न फिर भी-

सुरभि सभी को भाई है।।

शीतल-मंद-सुगंध पवन सम,

ही जैसे हैं गुण इसमें।

गुण से गुण का गुणा करें यदि-

सुरभि अमल वह पाई है।।

जंग लगे कल-पुर्जे तन के,

जब भी ढीले पड़ते हैं।

राही ने तब जा मधुरालय-

बिगड़ी बात बनाई है।।

विकल-खिन्न-बेचैन मना जब,

करता संगति साक़ी की।

एक घूँट तब साक़ी देकर-

करता दुक्ख विदाई है।।

मन-रुग्णालय,तन-रुग्णालय,

मधुरालय है रुचिर निलय।

तुष्टि-दायिनी औषधि इसकी-

ही भव-ताप-मिटाई है।।

देवों ने भी आसव पी कर,

पा ली यहाँ अमरता को।

जरा-मृत्यु से नहीं भयातुर-

जीवन-अवधि बढ़ाई है।।

अमित-कलश सुर-जग का अद्भुत,

मधुरालय सुखदाई है।

जीवन में माधुर्य भरा है-

कभी न आई-जाई है।।

परम दिव्य,स्वादिष्ट,मधुर यह,

मधुरालय का आसव है।

इसी हेतु तो सुर-असुरों की-

हुई प्रसिद्ध लड़ाई है।।

विष को गले लगा शिव शंकर,

अमृत-कलश बचाया है।

ऐसा कर के महादेव ने-

अद्भुत रीति निभाई है।।

मधुरालय का साक़ी आला,

प्रेम-पाग-रस देता है।

वह त्रिताप से पीड़ित मन सँग-

करता सदा मिताई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।