“स्कार्फ: निखारे आपका व्यक्तित्व” 

Spread the love

डाॅ. फौजिया नसीम शाद।

 

“स्कार्फ: निखारे आपका व्यक्तित्व” 

नारी अपने सौन्दर्य और व्यक्तित्व को आकर्षक रूप प्रदान करने के लिए क्या कुछ नहीं करती, स्वयं को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए वह फैशन के नित नये प्रयोग करने में भी पीछे नहीं रहती। वस्त्रों,हेयर स्टाइल और ब्यूटी ट्रीटमेंट के माध्यमों से भी वह अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बदलाव देने का प्रयास करती हैं। एकरूपता वैसे भी जीवन में नीरसता भर देती है जिसे समाप्त करने के लिए फैशन और स्टाइल को अपनाना हमारी जरूरत बन जाती हैं।

यदि आप स्वयं को लेकर जागरूक हैं और अपने लुक को अन्य से हटकर दर्शाना चाहती हैं और लोगों की वाहवाही लूटना चाहती हैं, तो कुछ अलग हटकर लोगों पर अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ें। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार फिल्म अभिनेत्री साधना ने अपने साधना कट बालों द्वारा अपना प्रभाव छोड़ा था और गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया ने अपनी कैप के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।

वैसे आप अपने लुक में परिवर्तन वस्त्रों, आभूषणों, हेयर स्टाइल आदि द्वारा ला सकती हैं या फिर अपनी बॉडी को एक्सरसाइज द्वारा आकर्षक आकार देकर भी पा सकती हैं। फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अपनी आकर्षक बॉडी के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। जब बात हो रही है फैशन की और स्वयं को नया लुक देने की तो फैशन की इसी श्रेणी में स्कार्फ भी आते हैं। स्कार्फ भी फैशन का एक अभिन्न अंग हैं। स्कार्फ (दुपट्टा) कपड़े का लम्बा टुकड़ा जो महिला द्वारा गर्दन, कंधों, सिर पर पहना जाता है। स्कार्फ का प्रयोग जहाँ महिलाओं और युवतियों को मौसम के दुष्प्रभाव से बचाता है, वहीं उनकी छवि में शालीनता को भी दर्शाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वर्तमान में स्कार्फ विभिन्न रंगों में सूती, लिलन, रेशम, जार्जेट, सिल्क आदि कपड़ों में आते हैं। महिलाओं में ये नेक वियर अपना विशेष स्थान रखते है। स्कार्फ सुविधाजनक होने के कारण दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं, वहीं इनके प्रयोग ने नारी व्यक्तित्व को नया आकर्षण भी प्रदान किया है। तो फिर क्यों न आप भी स्कार्फ का प्रयोग कर अपने बालों व त्वचा की मौसम के प्रभाव से रक्षा कर अपने व्यक्तित्व को नवीन और आकर्षक रूप प्रदान करें।   (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views