‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 8

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

                     ‘मधुरालय’

              ‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 8

मधुरालय के आसव जैसा,

जग में कोई पेय नहीं।

लिए मधुरता, घुलनशील यह-

इंद्र-लोक मधुराई है।।

मलयानिल सम शीतलता तो,

है सुगंध चंदन जैसी।

गंगा सम यह पावन सरिता-

देता प्रिय तरलाई है।।

बहुत आस-विश्वास साथ ले,

पीता है पीनेवाला।

आँख शीघ्र खुल जाती उसकी-

जो रहती अलसाई है।।

फिर होकर वह प्रमुदित मनसा,

झट-पट बोझ उठाता है।

करता कर्म वही वह निशि-दिन-

जिसकी कसमें खाई है।।

यह आसव मधुरालय वाला,

परम तृप्ति उसको देता।

तृप्त हृदय-संतुष्ट मना ने-

जीवन-रीति निभाई है।।

दिव्य चक्षु का खोल द्वार यह,

अनुपम सत्ता दिखलाता।

दर्शन पाकर तृप्त हृदय ने-

प्रिय की अलख जगाई है।।

प्रेम तत्त्व है, प्रेम सार है,

दर्शन जीवन का अपने।

आसव अपना तत्त्व पिलाकर-

प्रेम-राह दिखलाई है।।

आसव-हाला, भाई-बहना,

मधुरालय है माँ इनकी।

सुंदर तन-मन-देन उभय हैं-

दुनिया चखे अघाई है।।

चखा नहीं है जिसने हाला,

आसव को भी चखा नहीं।

वह मतिमंद, हृदय का पत्थर-

उसकी डुबी कमाई है।।

हृदय की ज्वाला शांत करे,

प्रेम-दीप को जलने दे।

आसव-तत्त्व वही अलबेला-

व्यथित हृदय का भाई है।।

जग दुखियारा, रोवनहारा,

तीन-पाँच बस करता है।

पर जब गले उतारे हाला-

जाती जो भरमाई है।।

खुशी मनाओ दुनियावालों,

तेरी भाग्य में आसव है।

आसव-हाला दर्द-निवारक-

जिसको दुनिया पाई है।।

भाग्यवान तुम हो हे मानव,

बड़े चाव से स्वाद लिया।

तुमने इसकी महिमा जानी-

इसकी शान बढ़ाई है।।

मधुरालय को गर्व है तुझपर,

जो तुम इससे प्रेम किए।

झूम-झूम मधुरालय कहता-

मानव जग-गुरुताई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।