फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ होने पर सेक्टर 14ए में जानकारी देते डीसीपी रामबदन सिंह

Spread the love
नोएडा। फेज वन थाना पुलिस टीम ने सेक्टर दो में लोन दिलाने, इंश्योरेंस पॉलिसी व निवेश के नाम पर ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का शनिवार को पर्दाफाश किया। सरगना और दो महिलाओं समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया। 

500 से ज्यादा लोगों से 6 करोड़ की ठगी कर चुके हैं आरोपित

सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के शोरूम से चोरी सोने की जांच से मिले इनपुट से पुलिस आरोपितों तक पहुंची। कई माह से संचालित सेंटर के ठग 500 से ज्यादा लोगों से छह करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। 

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि सेक्टर 20 व फेज वन थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से सेक्टर दो स्थित बिल्डिंग में वीएचए इन्वेस्टर नाम से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। मौके से आठ आरोपितों को दबोचा। 

बीटेक, एमए और बीएड पास हैं युवक
आरोपितों की पहचान बिहार दरभंगा व सेक्टर 19 के गणेश ठाकुर, पश्चिम बंगाल वर्धमान के प्रभाष झा, मनीष कुमार झा, दिल्ली कॉलकाजी गिरी नगर के परवेज आलम, कानपुर देहात के शुभम यादव, बनारस मानस नगर के ज्ञानेंद्र, एटा नंगला तुला की शबनम व इटावा छितौनी की अराधना के रूप में हुई। 

सभी हाल में नोएडा और दिल्ली में रह रहे हैं। आरोपित बीए, बीबीए, इंटरमीडिएट, बीटेक, एमए व बीएड पास हैं। इनसे 17 मोबाइल, सीपीयू, चार रजिस्टर, 21 एटीएम कार्ड, पांच वोटर आईडी कार्ड, छह आधार कार्ड, तीन पेन कार्ड, एक डीएल, जीएसटी व पंजीकरण प्रमाणपत्र, रेंट एग्रीमेंट व 2,660 रुपये बरामद हुए। गणेश गिरोह का सरगना है जबकि मनीष व प्रभाष साझेदार हैं। अन्य प्रतिशत पर रखे हुए थे।

 

आसान शर्ताे पर लोन के नाम पर करते थे ठगी

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया पूछताछ में बताया कि विभिन्न माध्यमों जैसे जस्ट डायल से लोन व इंश्योरेंस वाले लोगों का डाटा प्राप्त करते हैं। विभिन्न बैंकों का कर्मचारी बताते हुए अपने-अपने नाम शबनम-पूजा शर्मा, अराधना-रिंकी वर्मा, गणेश-सुरेश आदि नाम बताकर कॉल करते। वाट्सएप पर मैसेज कर संपर्क करते। आसान शर्ताे पर लोन, इंश्योरेंस कराने का विश्वास दिलाकर लोगो से 10-15 प्रतिशत धनराशि ऐंठ लेते थे। 

लोन भी उपलब्ध नही कराते थे और संपर्क बंद कर लेते थे। टैक्स, आरबीआई व इरडा के दस्तावेज भेजकर भी धनराशि ऐंठी जाती थी। कुछ ग्राहकों को उनका पैसा शेयर बाजार में निवेश करना भी बताया जाता था। 

आरोपित आरबीआई व भारत सरकार से संबंधित प्रपत्रों को भेजकर विश्वास जीतते थे। नोएडा सेक्टर 18 स्थित रघुनंदन ज्वैलर्स के सेल्समैन नरेश कुमार से एक करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल के फर्जी खाते में डलवाये गये थे। इनके पास से मिले दो बैंक खातों के अलावा हजारों ग्राहकों के डाटा से जानकारी जुटाई जा रही है। 

कंपनी से चोरी हो गए 42 मोबाइल, स्टाफ पर केस

उधर, एक अन्य मामले में सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक स्थित एफआई इन्फोसाल्यूशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कपंनी परिसर से 42 मोबाइल चोरी हो गए। कंपनी प्रतिनिधि की ओर से प्रबंधक व स्टोर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 

कपंनी प्रतिनिधि विनोद सिरोही ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी में राजेश राय प्रबंधक व राकेश मंडल स्टोर प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। यह दोनों लंबे समय से कंपनी में कार्यरत थे। आरोप है कि दोनों ने सांठगांठ कर कंपनी परिसर से 42 मोबाइल चोरी कर लिये। रिकार्ड से मिलान कराने पर चोरी होने का पता चला। 

जांच में पाया गया कि दोनों के कार्यकॉल में मोबाइल चोरी हुए हैं। यह चोरी 26 अक्टूबर से अब तक हुई। आरोपित चोरी को लेकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। इससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का पटाक्षेप् किया जाएगा।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views