ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी भूभाग मे एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

            ऊखीमठः केदार घाटी के हिमालयी भूभाग मे एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों मेें बादल छाने व निचले भूभाग मे सर्द हवाओं  के चलने से तापमान मेें भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है आने वाले कुछ घन्टो में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो हिमालयी भूभाग सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का आगाज हो सकता है। शनिवार सुबह को केदार घाटी ने अचानक करवट बदली तो हिमालयी क्षेत्रों में बादल छाने व निचले भूभाग में सर्द हवाओं  के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आने से तापमान में भारी गिरावट महसूस होने लगी है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। आने वाले कुछ घन्टों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो वासुकीताल, केदारनाथ, मनणामाई तीर्थ, पाण्डव सेरा, नन्दीकुण्ड, मदमहेश्वर, टिगरी, विसुणीताल, चन्द्रशिला, तुंगनाथ, चोपता, देवरियाताल, कार्तिक स्वामी सहित 8 हजार फीट के ऊंचाई वाला भूभाग एक बार फिर बर्फबारी से लदक हो सकता है। तुंगनाथ घाटी व कार्तिक स्वामी तीर्थ में यदि मौसम के अनुकूल बर्फबारी होती है तो स्थानीय पर्यटन व्यवसाय मेें खासा इजाफा हो सकता है तथा प्राकृतिक जल स्रोतो के जल स्तर मेें वृद्धि हो सकती है। निवर्तमान प्रधान बुरूवा सरोज भट्ट ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के निचले इलाको मे सर्द हवाओ के चलने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा ग्रामीण घरो मे कैद रहने के लिए विवश हो गये है। निवर्तमान प्रधान पाली सरूणा प्रेमलता पन्त ने बताया की सम्पूर्ण क्षेत्र के शीतलहर की चपेट मे आने से तापमान मेें भारी गिरावट महसूस होने लगी है। निवर्तमान प्रधान जाल मल्ला त्रिलोक रावत ने बताया कि आने वाले समय में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो ऊंचाई वाले इलाको सहित सीमान्त गांवो में जमकर बर्फबारी हो सकती है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए