ऊखीमठः आगामी 23 जनवरी को सम्पन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गांधीनगर व भटेश्वर वार्ड के मतदाता निर्णायक बन हुए है क्योंकि गांधीनगर व भटेश्वर वार्ड से अध्यक्ष पद पर दावेदार न होने से दोनों वार्डो का मतदाता निर्णायक की भूमिका में  है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः  लक्ष्मण सिंह नेगी ।

 

              ऊखीमठः आगामी 23 जनवरी को सम्पन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गांधीनगर व भटेश्वर वार्ड के मतदाता निर्णायक बन हुए है क्योंकि गांधीनगर व भटेश्वर वार्ड से अध्यक्ष पद पर दावेदार न होने से दोनों वार्डो का मतदाता निर्णायक की भूमिका में  है। 2223 मतदाताओ वाली नगर पंचायत ऊखीमठ गांधीनगर, उदयपुर, ओकारेश्वर व भटेश्वर वार्डो मे विभाजित है। पूरी नगर पंचायत में पुरूष मतदाताओ के बजाय 63 महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। वार्ड वार मतदाताओ की संख्या पर नजर डाले तो गांधीनगर वार्ड मे 173 महिला व 172 पुरूष मतदाताओं सहित कुल मतदाताओं की संख्या 345 है जबकि उदयपुर वार्ड में 231 महिला तथा 187 पुरूष मतदाता सहित कुल 418 मतदाता हैैं जबकि ओकारेश्वर वार्ड मे 502 महिला तथा 492 पुरूष मतदाताओ सहित 994 मतदाता हैैं जबकि भटेश्वर वार्ड में 237 महिला व 229 पुरूष मतदाताओ सहित 466 मतदाता हैं। भले ही ओकारेश्वर वार्ड में सबसे अधिक 994 मतदाता तो हैैं। मगर ओकारेश्वर वार्ड से अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने के कारण गांधीनगर व भटेश्वर वार्ड के मतदाता निर्णायक बने हुए हैैं। बता दे कि भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बबीता भट्ट व कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ओकारेश्वर वार्ड से है जबकि कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी रीता पुष्वाण व निर्दलीय प्रत्याशी कल्पेश्वरी देवी उदयपुर वार्ड से है इसलिए गांधीनगर व भटेश्वर वार्डो के मतदाता निर्णायक की भूमिका है। 345 मतदाताओ वाला गांधीनगर वार्ड मुख्य बाजार से सटा है तथा गांधीनगर वार्ड में कुछ विभागों के मतदाता भी शामिल हैैं जबकि भटेश्वर वार्ड भटवाडी, पूसीघट, टुमकनी, संसारी, जाखणी व तुरसिल सहित कई तोको में विभाजित हैैं। गांधीनगर व भटेश्वर वार्डो मेें अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी न होने के कारण हर प्रत्याशी दोनों वार्डो के मतदाताओं को रिझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। भले ही आम मतदाता नगर पंचायत के तीसरे अध्यक्ष का ताज किसके सिर सुशोभित करती है यह तो 25 जनवरी को मतगणना के बाद स्पष्ट हो पायेगा मगर गांधीनगर व भटेश्वर वार्ड के 811 मतदाता अध्यक्ष पद को चुनने के लिए निर्णायक की भूमिका मे है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए