गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
वैसे तो मैं——————
————————————————————————–
वैसे तो मैं——————-,
बहुत ही मतलबी हूँ ,
और अपना स्वार्थ ही देखता हूँ ,
किसी के दुःख, बर्बादी, जख्मों पर,
झूठी तसल्ली देना मेरी आदत है,
लेकिन मेरी रूह क्या आदेश देती है मुझको,
तुमको बताकर भी क्या करूंगा मैं।
वैसे तो मैं————————–,
शौकीन हूँ कोई भी अवसर नहीं छोड़ने का,
आमोद प्रमोद का जीभर लुफ्त लेने का,
अपनी आर्थिक प्रगति के शिखर को छूने का,
किसी भी हद को पार कर जाने का
मगर किसी वक़्त मैं हो जाता हूँ गुम,
किसी को याद करके उसके ख्यालों में,
वह कौन है, कैसे बताऊँ तुमको।
वैसे तो मैं——————–,
मानता हूँ इस संसार को खुदगर्ज,
मुझको नफरत है आदमी के कृत्रिम मुखौटों से,
किसी के आँसू , दुःख और सम्मान से,
मैं किसी का गुलाम नहीं होना चाहता,
लेकिन तुमसे तो मेरा वास्ता और मोहब्बत पवित्र है,
इसमें कोई संदेह नहीं।
वैसे तो मैं——————————–।









