‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 16

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

                         ‘मधुरालय’

              ‘सुरभित आसव मधुरालय का’ 16

सब देवालय,सब ग्रंथालय,

जितने शिक्षा-सदन यहाँ।

सबके संचित ज्ञान-कोष की-

होती यहीं लिखाई है।।

ज्ञान संग विज्ञान की शिक्षा,

वैदिक शास्त्र,पुराणों की।

मानव-मूल्यों की भी शिक्षा-

इससे जग ने पाई है।।

औषधीय पद्धतियों का भी,

प्रतिपादक मधुरालय है।

रखे स्वस्थ यह जन-जन मन को-

नहीं वर्ण-टकराई है।।

समतामूलक संस्कृति की यह,

सदा सूचना देता है।

यह मधुरालय बस प्रहरी सा-

करता रात-जगाई है।।

विविध रूप-रँग-कला-केंद्र यह,

रखे बाँध इक धागे में।

शत्रु-भाव को कर अमान्य यह-

उपदेशक-समताई है।।

अति विशिष्ट मधुरालय-आसव,

विश्व-पटल का बन आसव।

सातो सिंधु पार जा करता-

अपनी पैठ-बिठाई है।।

भारतीय आदर्शों-मूल्यों,

की विदेश में शान बढ़ी।

श्वेत-श्याम की घृणित धारणा-

की जग करे खिंचाई है।।

आसव तो है निर्मल-पावन,

सोच-समझ मानव-मन की।

मधुर सोच,रसभरी समझ ही-

मन-रसाल-अमराई है।।

पावन आसव-सोच-पवित्रता,

मुदित मना करती नर्तन।

नृत्य-कला की बिबिध भंगिमा-

देख धरा लहराई है।।

आसव-असर-प्रभाव-पवित्रता,

पा पवित्र यह धरती हो।

मनसा-वाचा और कर्मणा-

जन-जन शुचिता छाई है।।

पूरब-पश्चिम,उत्तर-दक्षिण,

मधुरालय की चर्चा है।

गौरव-गरिमा मातृ-भूमि यह-

जग-बगिया महकाई है।।

स्नेह-भाव,सम्मान-सुहृद गृह,

मधुरालय रुचिरालय है।

गरल कंठ जा अमृत होती-

शिवशंकर-चतुराई है।।

सदा रहा मन कंपित अपना,

कैसा आसव-स्वाद रहे?

पर आसव ने हरी व्यग्रता-

नीति अमल अपनाई है।।

नव प्रभात ले,नई चेतना,

सँग नव ज्योति सदा फैले।

प्रगतिशील नित नूतन चिंतन-

की आसव विमलाई है।।

सदा भारती ज्ञान की देवी,

से आसव की शान बढ़े।

मधुरालय की दिव्य छटा लखि-

माँ वाणी मुस्काई है।।

एक घूँट बस दे दे साक़ी-

आसव की सुधि आई है।।

 

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए