ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी ने संबंधित अधिकारियों ली बैठक।
अल्मोड़ाः 38वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा में 31जनवरीसे 5 फरवरी तक आयोजित होने वाली योगासन प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में आज विकास भवन के मुख्य सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रतियोगिता के दौरान तैयारियों, व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों के ठहरने, परिवहन, सुरक्षा व अन्य विंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। उन्होंने आयोजन स्थल का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान सफाई व कचरा प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए और पानी की रिफिलिंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उक्त बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेश आर्या, अधिशासी अधिकारी नगर निगम भरत त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।








