ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।
अल्मोड़ाः आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को पुलिस ने अल्मोड़ा, द्वाराहाट, भिकियासैंण, चौखुटिया, चिलियानौला, सोमेश्वर, रानीखेत, सल्ट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से निष्पक्ष एवं निडर होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि मतदाता किसी के दबाव में आकर या डरकर मतदान बिल्कुल न करें।
एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।








