ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
फिरोजपुर में आज नेशनल सड़क सुरक्षा महीने पर बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा एक बड़ा रोड मार्च निकला गया।
इस मार्च में 25 से ज्यादा स्कूल कॉलेज के हजार से ऊपर विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस इस सड़क सुरक्षा रोड मार्च में पंजाब के एडीजीपी ट्रैफिक ए एस राय भी विशेष रूप में पहुंचे।
ये जागरूकता सड़क सुरक्षा मार्च फिरोजपुर की मयंक फाउंडेशन समाज सेवी संस्था द्वारा करवाया गया ये संस्था पिछले कई वर्षों से लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए कर रही है जागरूक।
जिला फिरोजपुर में पिछले कई वर्षों से लोगों को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरुक कर रही फिरोजपुर की समाज सेवी संस्था मयंक फाउंडेशन की ओर से एक बार फिर लोगो को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए आज एक बड़े स्तर पर रोड मार्च निकला गया इस रोड मार्च में बड़ी तादात में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और फिरोजपुर छावनी के सर गाड़ी गुरुद्वारा साहब से पैदल चलकर मार्च निकालते हुए फिरोजपुर छावनी के डीसी मॉडल स्कूल तक लोगों को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को सड़क पर चलते अपनी और दूसरों की सुरक्षा करने के लिए जागरूक किया गया इस मौके पर पंजाब के एडीजीपी ट्रैफिक ए एस राय भी पहुंचे जिन्होंने लोगों को यह संदेश दिया के लोग सड़कों पर चलते ट्रैफिक नियमों की पालन करें और सड़क पर चलते अपनी और दूसरों की जिंदगी का ध्यान रखें उन्होंने कहा कि नेशनल सड़क सुरक्षा माह चल रहा है इस माह में हमें यह प्रण करना है कि हम यातायात के नियमों का पालन करेंगे और अपनी और दूसरों की जिंदगी को सुरक्षित करेंगे उन्होंने बताया कि इस मार्च में 25 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया है।
बाइट- ए एस राय ए डी जी ट्रैफिक पंजाब
नेशनल सड़क सुरक्षा महीना के उपलक्ष में आज फिरोजपुर में मयंक फाउंडेशन समाजसेवी संस्था जो पिछले कई वर्षों से लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करती आ रही है उनके द्वारा आज एक बड़े स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए रोड मार्च निकाला गया इस इस मार्च में 25 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और लोगों को और खुद यह प्रण किया के वह यातायात नियमों का पालन करेंगे और अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा करेंगे इस रोड मार्च में 1200 से ऊपर स्कूली और कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया
बाइट- अनिरुद्ध गुप्ता प्रधान मयंक फाउंडेशन







