वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किए कई एलान 10 Point में समझें बजट का लेखा-जोखा

Spread the love
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश का आम बजट पेश कर दिया है। इसमें किसानों,नौकरीपेशा, महिलाओं से लेकर कई लोगों तक को तोहफा दिया गया है। वित्त मंत्री के रूप में ये निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का लगातार आठवां बजट था। इस बजट में सरकार ने कई क्षेत्रों में खजाना खोला है। अब आपको 10 बातों में बताते हैं इस बार के बजट से किसे कितना फायदा मिला है। 

1.महिलाओं को मिलेंगे ये फायदे

पहली बार उद्यमी बनने वाली पांच लाख एससी-एसटी महिलाओं के लिए दो करोड़ लोन की शुरुआत की जाएगी। इसके जरिए वो छोटे और मध्यम स्तर के बिजनेस शुरू कर सकती हैं, ये लोन बिना गारंटी के आसान शर्तों पर दिया जाएगा। आंगनबाड़ी व पोषण 2।0 की शुरुआत होगी, एक करोड़ गर्भवती होंगी लाभान्वित। 

2. मिडिल क्लास को टैक्स में छूट

लोगों को यह छूट नई आयकर व्यवस्था में मिलेगी। मानक कटौती 75 हजार रुपये के साथ नौकरीपेशा लोगों को अब 12।75 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई कर नहीं देना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कर छूट से मध्यम वर्ग के लोगों के पास खपत के लिए अधिक पैसे बचेंगे। 

3. किसानों को होगा फायदा

वित्त मंत्री ने किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ा दी है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए लोन लिमिट 3 से 5 लाख रुपये तय कर दी है। वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि एग्रीकलचर, SME और एक्सपोर्ट सहित हमारा फोकस ग्रोथ के 4 इंजन पर रहा है। संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत KCC(किसान क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से लिए गए ऋण के लिए ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी।

 

4. मजदूरों के लिए भी एलान

सरकार की ओर से गिग वर्कर्स को आइडेंटिटी प्रूफ दिया जाएगा और उन्हें ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) पर रजिस्टर करके ये पहचान पत्र मुहैया कराया जाएगा। सरकार के इस कदम से करीब 1 करोड़ गिग वर्कर्स को फायदा मिलेगा। इसके अलावा इन्हें पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ सुविधाएं भी दी जाएंगी। 

5. MSME

लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है। सभी एमएसएमई के वर्गीकरण के लिए निवेश और टर्नओवर सीमा को क्रमशः 2।5 और 2 गुना बढ़ाया जाएगा। साथ ही, सरकार पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों के लिए 5 लाख रुपये की सीमा वाले कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड पेश करेगी। 

6. शिक्षा

आईआईटी को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। पांच आईआईटी में अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। इसके साथ ही, आईआईटी पटना का विस्तार भी किया जाएगा। 

7. 2025 में 40000 आवास

SWAMIH स्‍कीम के तहत 2025 में 40,000 आवास परियोजनाओं को पूरा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है और इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के साथ SWAMIH फंड 2 स्थापित किया जाएगा।8 लाख से 12 लाख रुपये की आय पर 10% टैक्स 

8. बुजुर्गों को बजट से क्या मिला?

वहीं बुजुर्ग की अगर बात करें तो बुजुर्ग को भी बड़ा फायदा मिला है, बुजुर्गों के लिए टैक्‍स डिडक्‍शन एट सोर्स (TDS) की लिमिट 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसका मतलब है कि अगर किसी सीनियर सिटीजन को बैंक डिपॉजिट या FD से एक वित्तीय वर्ष के दौरान 1 लाख रुपये सिर्फ ब्‍याज से कमाई होती है तो यह TDS की कटौती नहीं की जाएगी। 

9. ब्रॉडबैंड से जुड़ेंगे स्कूल

भारत नेट योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी माध्यमिक स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड से जुड़ा जाएगा। सरकार भारतीय भाषा पुस्तक योजना शुरू करेगी। इसमें स्कूल और उच्चतर शिक्षा के छात्रों को भारतीय भाषाओं में डिजिटल रूप में पुस्तकें मुहैया करवाई जाएंगी। 

10. यूरिया उत्पादन

केंद्र सरकार ने यूरिया उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई है। सरकार तीन यूरिया संयंत्रों को दोबारा शुरू करेगी। इसके अलावा असम में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाला एक यूरिया प्लांट की स्थापना करेगी।

  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Spread the love

    Spread the love  सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views