ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
प्रभारी के भरोसे चल रहा जीआईसी रैंगल।
शिक्षाक पर अतिरिक्त प्रभार से देने से प्रभावित हो रहा है अध्यापन कार्य।
अल्मोड़ाः जीआईसी रैंगल में प्रधानाचार्य के रिक्त पद पर तैनाती न होने से एक शिक्षक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा शिक्षक भी एक पद खाली है।
रैंगल स्थित जीआईसी में लंबे समय से प्रधानाचार्य नहीं है। प्रधानाचार्य की तैनाती न होने पर विभाग की ओर से विद्यालय के एक शिक्षक को प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रधानाचार्य को कार्यालयी काम करने के साथ ही विभागीय बैठकें और प्रशिक्षण में भी जाना पड़ता है। इस कारण कई बार वह कक्षाओं को समय नहीं दे पाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षार्थियों के अलावा अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।
विद्यालय में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद भी रिक्त है। विभाग की ओर से व्यवस्था बनाने के लिए अतिथि शिक्षक तैनात किया गया है। लेकिन नियमित शिक्षक न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। इधर प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को पूर्व में ही दी जा चुकी है।









