ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री रा.इ.का.अल्मोड़ा में वार्षिकोत्सव।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 11-02-25को पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर श्री अजय वर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय हित में पूरे तन,मन,धन काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए उनके स्तर का जो भी कार्य होगा उसे वो हर संभव पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जीआईसी के खेल मैदान का भी सुधारीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ जेसी दुर्गापाल, पीटीए अध्यक्ष एसएस कपकोटी, त्रिलोचन जोशी,माधो सिंह बिष्ट, दयानन्द कठैत,विनय किरौला,गिरीश मल्होत्रा व अन्य तमाम लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ गोविंद सिंह रावत व मदन भण्डारी ने संयुक्त रूप किया।









