उत्तराखंड में रविदास जयंती पर प्रदेश भर में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, CM धामी ने जारी किया आदेश

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने संत रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों व शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। पहले रविदास जयंती पर शासन ने निर्बंधित अवकाश घोषित किया हुआ था। अब इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘इस पावन अवसर पर संत रविदास जी की स्मृति में प्रदेश भर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएंगे। देवतुल्य जनता से विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्य पहल में सहभागी बनकर स्वच्छता और सद्भावना के संदेश को और मजबूत करें।’

यूपी में भी कल सार्वजनिक अवकाश रहेगा

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने छुट्टी का एलान किया है। प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के बाद अब संत रविदास जयंती 12 फरवरी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले मकर संक्रांति की तरह ही संत रविदास जयंती भी निर्बंधित अवकाश में शामिल थी।

 

अपर मुख्य सचिव जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। संत रविदास जयंती के दिन ही महाकुंभ में माघी पूर्णिमा का पांचवां प्रमुख स्नान भी है। सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से अब सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, बैंक व कोषागार बंद रहेंगे।

Guru Ravidas ने असमानता के खिलाफ उठाई थी आवाज

प्राचीन समय में गुरु रविदास एक महान संत और समाज सुधारक थे। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष रविदास जयंती 12 फरवरी  के दिन मनाई जाएगी। गुरु रविदास जी ने समाज में उत्पन्न मतभेद और समाज की उन्नति के लिए अपना अहम योगदान दिया। आज के समय में भी गुरु रविदास जी के योगदान और अनमोल विचारों को याद किया जाता है।

उनके द्वारा दी गई को शिक्षाओं को लोग अपने जीवन में अपनाते हैं। उनकी शिक्षाओं ने प्रभु की उपासना और धार्मिक एकता में वृद्धि के लिए प्रेरित किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरु रविदास जी हिंदू और सिख धर्म के प्रति अपना श्रद्धा भाव रखते थे। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं गुरु रविदास जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।