डॉक्टर की हत्या करने वाले तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Spread the love

बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पैरों में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों ने जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गोपाल की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ गोपाल गुप्ता की हत्या कर शव को डिफेंस कॉलोनी के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। चिकित्सक के पिता राजकुमार निवासी मेन बाजार लक्सर की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। छह टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाई गई थी। लगातार हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में मंगलवार की देर रात बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ की अगुवाई में शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार और बाजार चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध कलियर की ओर से कोर कॉलेज की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर पीछे बैठे बदमाशों ने असलाह निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और खेतों की तरफ भाग निकले।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली जा लगी। एक को मौके पर पकड़ लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों बदमाशों ने 31 जनवरी को चर्चित डॉक्टर गोपाल हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों के कब्जे से मृतक डॉक्टर की मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश मुदस्सर और समीर निवासीगण देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पैर में गोली लगी है। तीसरे बदमाश अशरफ निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views

    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।