उत्तर प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत शराब और भांग की दुकानों की ई-लाटरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, आम आदमी भी कर सकता है आवेदन

Spread the love

           लखनऊः नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश की 27,308 शराब व भांग की दुकानों की ई-लाटरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

                    इस संदर्भ में आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि ई-लाटरी के लिए पंजीकरण व आवेदन शुरू हो गए हैं। आबकारी विभाग के आनलाइन पोर्टल

https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in

पर पंजीकरण व आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 21 वर्ष से अधिक आयु के लोग आवेदन के पात्र होंगे। ई-लाटरी छह मार्च को खोली जाएगी।

अनुज्ञापियों को नवीनीकरण का विकल्प भी उपलब्ध

चयनित अनुज्ञापियों को वर्ष 2026-27 में नवीनीकरण का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। सोमवार तक कुल 903 आवेदन किए गए हैं तथा 4.49 करोड़ रुपये की फीस प्राप्त हुई है।

 

कैबिनेट से नई आबकारी नीति को मंजूरी

गौरतलब है कि बीती 5 फरवरी को कैबिनेट से नई आबकारी नीति को मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत, राज्य में छह वर्ष बाद अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब की दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। इससे ई-लाटरी से आवेदन करने वाले व्यापारियों की संख्या बढ़ेगी और इससे सरकार को भारी-भरकम धनराशि हासिल होने का अनुमान है।

 

लाइसेंस फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। देशी शराब की दुकान के लिए पांच श्रेणियों में आवेदन की फीस 40,000 से 65,000 रुपये, कम्पोजिट दुकानों के आवेदन के लिए 55,000 से 90,000 रुपये, मॉडल शॉप के लिए 60,000 से 1,00,000 रुपये व भांग की दुकानों के लिए सभी श्रेणियों में 25,000 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

कम हो सकती है शराब की कीमतें

नई नीति में बदलाव के चलते शराब व्यापारियों के पास पड़े शराब के स्टॉक को क्लियर करने के लिए शराब की कीमतें कम की जा सकती हैं। शराब व्यापारियों के पास फरवरी व मार्च का कोटा बचा हुआ है।

नई नीति के बाद शराब व्यापार से तमाम छोटे व्यापारियों का कारोबार बंद होने की उम्मीद की जा रही है। इसके चलते वे कोटा क्लियर करने के लिए शराब की कीमतें कम कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    Spread the love

    Spread the love  डा.प्रियंका सौरभ                                                  रिसर्च…

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता मुजफ्फरपुरः  सुनील कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    • By User
    • November 8, 2026
    • 5 views

    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली। 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली।