ब्यूरो गोंडा वजीर गंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीर गंजः ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुर्जनपुर घाट में मंगलवार को ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जरिया सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को जागरूक भी किया गया। एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को जन्म मृत्यु पंजीयन बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने के बारे में लोगों को जागरूक किया आयुष्मान कार्ड फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी सिध्दांत त्रिपाठी ने ग्रामीणों को विधिवत जानकारी दी।
उन्होंने गांव में चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया इसके साथ ही आवास के लिए किया जा रहे सर्वे के बारे में भी जानकारी दी। आंगनवाड़ी विभाग की सुपरवाइजर दीपाली सिंह ने बच्चों में बटने वाले खाद्यान्न और गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाले पूरक आहार के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मंजू ने किया। प्रतिनिधिअखण्ड प्रताप सिंह एडवोकेट पंचायत सहायक अनूप आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा बहू मौजूद रही। कृषि विभाग से सुधीर सिंह ने मौके पर ही लगभग 10 फार्मर रजिस्ट्री कराया।







