ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर 17 बाइकों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस टीम कस्बे के टिकरी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच कर रही थी तभी दो बाइकों से चार लोग आते दिखे तो उन्हें रोका गया तो वे बाइक खड़ी कर भागने लगे। सिपाहियों ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। मौके पर मिली दोनों बाइकें भी चोरी की थी। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर 15 अन्य बाइकों की भी बरामदगी हुई जिनमें कई बाइकें दूसरे जनपदों की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों बब्बन यादव व विकास यादव निवासी जगदीशपुर कटरा पर बाइक चोरी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई विश्वास कुमार चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी डुमरियाडीह बृजेश चतुर्वेदी आरक्षी गिरजेश यादव, रावत यादव, आनन्द सिंह आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार हुए दो अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजीकरण नम्बर से बाइकों की शिनाख्त की जा रही है। आसपास के थानों में सूचना दी गयी है जिससे चोरी की बाइकों के दर्ज मुकदमों में बाइक की पहचान हो जाये।







